राजमार्ग पर लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 5 हजार रुपये कीमती लूट का मसरुका व घटना में प्रयुक्त पल्सर वाहन जप्त

Date:

City Center

सिटी हेराल्ड। इटारसी

22/05/24 को प्रार्थी कैलाश पिता बालकदास चौरे उम्र 68 साल निवासी साई मंदिर के सामने मालवीयगंज इटारसी ने थाना इटारसी में रिपोर्ट की कि दिनांक 19/05/24 को रात्री 11.40 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकिल से नर्मदापुरम से इटारसी आ रहा था तभी आनंदम होटल जिन्द बाबा के पास राजमार्ग पर तीन लड़को ने मोटर सायकिल से पीछा कर मोटर सायकिल रोककर चाकू अडाकर प्रार्थी की पत्नी के गले के 2 मंगलसूत्र, हाथ में रखा 1 लेडिस पर्स, एक मोबाइल व् कुछ दस्तावेज लूटकर हाथ मुक्के से उसके साथ मारपीट कर नर्मदापुरम तरफ भाग गए। प्रार्थी ने आरोपियों की मोटर सायकिल का नंबर देखा था जो 7008 है। रिपोर्ट पर अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र० 351/24 धारा 394, 34 IPC का कायम किया गया।

राजमार्ग पर लूट का गंभीर मामला पाया जाने से थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुन्देला द्वारा तत्काल वरिष्ठअधिकारियों को सूचित किया जो पुलिस अधीक्षक महोदय नर्मदापुरम डाक्टर गुरकरन सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अति०पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष मिश्र तथा SDOP महोदय इटारसी श्री महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी द्वारा टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही करते हुए राजमार्ग पर सर्चिग प्रारम्भ की गई, जो मुखविर सूचना पर लाल पल्सर 125 NS पर सवार तीन संदेहियों को अभिरक्षा में लिया जिनकी पल्सर मोटर सायकिल का रजिस्ट्रेशन न० MP05ZD7008

होना पाया जो प्रार्थी द्वारा बताये नंबर से मेल खा रहा था जिसपर तीनो को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ किया जो आरोपियों द्वारा दिनांक 19/05/24 को रात्री 11.40 बजे उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया।

तीनो आरोपियों से प्रार्थी की पत्नी से लूटे 2 नग सोने के मंगलसूत्र, जिसमे एक घटना समय टूटने से बिखर जाने से उसके सोने के कुल 5 गोल मोती व् दूसरा पूरा मंगलसूत्र, एक मोबाइल, एक लेडिस पर्स, तथा प्रार्थी व् उसकी पत्निके कुछ दस्तावेज जो पर्स में थे, एवं घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटर सायकिल, 2 नग चाकू विधिवत जप्त कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है! जप्त सामग्री- 1- सोने के दो मंगल सूत्र! 2- LAVA कंपनी का एक मोबाइल (लूट का), 3- एक लेडिसपर्स (लूट का), 4- घटना में प्रयुक्त NS पल्सर MP05ZD7008, 5- घटना में प्रयुक्त दो चाकू कुल (कीमती 2 लाख 5 हजार रुपये) गिरफ्तार आरोपीगण – 1 सूरज पिता कालूराम कीर नि० भेला थाना सिवनीमालवा हाल बुधनी जिला सीहोर ।  2  अनुज पिता भागवत केवट नि० जनवासा थाना शाहगंज हाल मालाखेडी नर्मदापुरम ! 3 गणेश पिता बुधेश गौर नि० बम्हनगाँव थाना डोलरिया हाल मालाखेडी नर्मदापुरम ।

महत्वपूर्ण भूमिका –

निरी० गौरव सिंह बुंदेला थाना प्रभारी इटारसी, उनि संजीव पवार थाना प्रभारी पथरोटा, उनि विवेकः यादव थाना प्रभारी शिवपुर, उनि विपिन पाल थाना प्रभारी रामपुर, उनि खुमान सिंह थाना प्रभारी डोलरिया एवं उनकी टीम तथा सायबर आर० अभिषेक, संदीप उनि के एन रजक, विशाल नागवे, ASI संजय रघुवंशी, HC भूपेश, भाग्वेंद्र, हेमंत, शेख अबरार, नर्मदाप्रसाद, आर० हरीश, राजेश, जीतेन्द्र, अविनाशी, ब्रजलाल नरें, हेमराज, भिक्कू यादव, जयप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...