नर्मदापुरम में एक आवासीय स्‍कूल के 5 स्‍टूडेंट ने 01 स्‍टूडेंट का किया यौन शोषण, धारा 377 के तहत कुकर्म का केस दर्ज

Date:

City Center
  • नर्मदापुरम के देहात थाने में देर रात दर्ज हुआ मामला
  • क्‍या स्‍कूल प्राचार्य पर भी देहात पुलिस करेगा कार्रवाई या मासूम समझकर छोड देगी ? 
    सिटी हेराल्‍ड, नर्मदापुरम/इटारसी।


नर्मदापुरम के एक आवासीय स्‍कूल में 5 सीनियर स्‍टूडेंट ने 01 जूनियर स्‍टूडेंट के साथ लगातार कुकर्म किया। एक साल पहले ये बंद किया लेकिन स्‍कूल में उस बच्‍चे से मारपीट करते हुए उसे चिढाते थे। मानसिक रूप से जब स्‍टूडेंट परेशान हो गया तो उसने घरवालों को यह बात बताई। घरवालों ने स्‍कूल प्रबंधन को शिकायत की तो स्‍कूल प्रबंधन ने मामला दबा दिया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीडित बच्‍चे के परिजनों ने देहात थाना नर्मदापुरम में एफआईआर दर्ज कराई। चूंकि मामला भारतीय न्‍याय संहिता लागू होने के पहले का था इसलिए आईपीसी की धाराओं में में मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 377 कुकर्म सहित अन्‍य धाराओं पास्‍को में मामला दर्ज किया है।
चूंकि सभी नाबालिग हैं इसलिए उनकी पहचान उजागर न हो इसके लिए सिटी हेराल्‍ड नाम प्रकाशित नहीं कर रहा है।
देहात थाने के टीआई प्रवीण चौहान ने बताया कि एक सरकारी आवासीय स्‍कूल में आठवी के छात्र के साथ 2 साल तक यौन शोषण हुआ, इसलिए केस दर्ज किया है। पीडित बच्‍चे के परिजन बोले कि 11 अगस्‍त को बेटे को स्‍कूल छोडकर आए थे, रात में ही उसकी तबियत खराब हो गई। सूचना मिली तो उसे घर ले आया था, तब उसने सारी बात बताई। तब हमनें स्‍कूल प्रबंधन को शिकायत की लेकिन प्राचार्य ने कोई कार्रवाई नहीं की और अब तो हमसे बात भी नहीं कर रहे थे इसलिए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बच्‍चे की आपबीपी-
बच्‍चे ने बताया कि तीन साल पहले गांव से दूर स्‍कूल में एडमिशन हुआ। यहां कुछ ही दिन बाद सीनियर छात्र उसके साथ मारपीट करते और खाना भी छीन लेते। इसके बाद वे मेरे साथ कभी टॉयलेट में तो कभी छत पर ले जाकर गलत काम करने लगे। अभी जब मैं विरोध ज्‍यादा करने लगा तो गलत काम तो नहीं करते थे लेकिन मुझे चिढाने लगे थे और मारपीट करते थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Höhentraining und die Rolle von Erythropoietin bei Sportlern

InhaltsverzeichnisEinleitung Was...

Get 22bet Mobile Program For Android Or Ios

A Person could devote the particular details inside...

Established 22bet Login Link In Addition To 100% Bonus

Typically The group at 22Bet Companions completely is...

Casinò E Scommesse Sportive Per Ios E Android

One More advantage regarding the particular software is...