trending Video: कॉमेडियन श्याम रंगीला वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, बताई चुनावी रण में उतरने की वजह

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड। डेस्‍क 
मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एलान किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कॉमेडियन श्याम रंगीला ने पीएम मोदी की “हर किसी को अपनी भाषा में जवाब मिलना चाहिए” वाली टिप्पणी की नकल की। उन्होंने कहा कि वह पीएम को “उनकी ही भाषा में जवाब” देने के लिए वाराणसी आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में श्याम रंगीला ने लिखा,”किसी को अपनी भाषा में प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए”. उन्होंने कहा कि वह पीएम को “उनकी भाषा में जवाब” देने के लिए वाराणसी आ रहे हैं.

वीडियो में कहा, “मैं, कॉमेडियन श्याम रंगीला, आपसे ‘मन की बात’ करने आया हूं। आप सभी के मन में एक सवाल है, क्या आप जो समाचारों में सुन रहे हैं कि श्याम रंगीला वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं, वह सच है? क्या यह मज़ाक है? दोस्तों मैं आपको बता दूं, यह मजाक नहीं है… मैं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं।
वीडियो में श्याम रंगीला ने क्या कहा?
राजस्थान के 29 वर्षीय कॉमेडियन ने वीडियो में आगे कहा कि दोस्तों, आप सोच रहे होंगे कि इसकी क्या जरूरत पड़ी, श्याम रंगीला वहां क्यों चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र में कोई भी चुनाव लड़ सकता है। मैं जो चुनाव लड़ रहा हूं, उसका भी एक कारण है।

इसका कारण ये है कि हमने पिछले दिनों देखा, सूरत में जो हुआ, चंडीगढ़ में जो हुआ, इंदौर में जो हो रहा है। मुझे लग रहा है कि वहां भी ऐसा न हो जाए। इसलिए ऐसा ना हो कि वहां वोट देने के लिए कोई अन्य उम्मीदवार ही न हो।
आपको बता दें कि मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला ने आम आदमी पार्टी (आप) में भी शामिल हुए थे, कुछ ही समय बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम करने का निर्णय लिया। वाराणसी में सातवें चरण एक जून को मतदान होगा। 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
सुनिए श्याम रंगीला ने क्या कहा
वाराणसी मैं आ रहा हूँ…#ShyamRangeelaForVaranasi pic.twitter.com/8BOFx4nnjn

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...

1win Türkiye Resmi Online Casino Ve Spor Bahisleri Sitesi

This Specific alternative is great regarding individuals that...