MP NEWS : मंत्रियों की सीट पर मतदान प्रतिशत का रिपोर्ट कार्ड दिल्‍ली मतलब, लोकसभा और विधानसभा चुनाव का मत प्रतिशत और अंतर पढें, कहांं कितना है

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड। पॉलीटिकल डेस्‍क

प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर मतदान के अंतिम आंकड़े आ गए हैं। वर्ष 2019 की तुलना में इस बार 4.25 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। वहीं, 30 मंत्रियों की सीटों पर विधानसभा चुनाव की तुलना में वोटिंग 22 प्रतिशत तक कम हुई है। इसमें 13 मंत्रियों की सीट पर वोटिंग का अंतर 10 प्रतिशत से अधिक है। मंत्रियों की सीटों पर सबसे ज्यादा अंतर दमोह के जबेरा सीट से विधायक और मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के यहां रहा। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक जहां पर विधानसभा चुनाव में मतदान 80.63% हुआ था, लेकिन लोकसभा चुनाव में यह सिर्फ 58.39% रहा। यानी यहां पर वोटिंग में 22 प्रतिशत का अंतर रहा। वहीं, सबसे कम अंतर वन मंत्री नागर सिंह चौहान की सीट आलीराजपुर में रहा। यहां पर सिर्फ 1.4% कम मतदान हुआ है।
2019 से कम हुई वोटिंग
2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 में मतदान प्रतिशत 71.12% रहा था। प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत घटने के बाद चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया था। भाजपा ने अपने बूथ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन मंत्रियों के क्षेत्र में ही कम मतदान से भाजपा के बूथ मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • – सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट- लोकसभा चुनाव 67.31%, विधानसभा चुनाव- 70.59%। अंतर-3.28% कम।
    – डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा सीट-लोकसभा चुनाव में 54.84%, विधानसभा चुनाव-64.34%। अंतर- 9.5% कम।
    – डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ सीट- लोकसभा चुनाव में 78.01%, विधानसभा चुनाव में 86.33%। अंतर-8.32% कम।
    – मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट- लोकसभा चुनाव में 60.93%,विधानसभा चुनाव में 72.28%। अंतर-11.35% कम।
    – मंत्री प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर सीट-लोकसभा चुनाव 67.01%, विधानसभा चुनाव में 83.11%। अंतर-16.10% कम।
    – मंत्री विजय शाह हरसूद सीट- लोकसभा चुनाव में 68.13%, विधानसभा चुनाव में 79.58%। अंतर-11.45% कम।
    – मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर सीट- लोकसभा चुनाव 67.10%, विधानसभा चुनाव में 80.24%। अंतर-13.14% कम।
    – मंत्री राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम सीट-लोकसभा चुनाव 59.20%, विधानसभा चुनाव में 71.63%। अंतर-12.43% कम।
    – मंत्री राव उदय प्रताप सिंह गाडरवारा सीट- लोकसभा चुनाव में 67.60%, विधानसभा चुनाव में 83.30 %। अंतर- 15.7% कम।
    – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी सीट-लोकसभा चुनाव में 67.04%, विधानसभा चुनाव में 76.05%। अंतर-9.01% कम।
    -मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर सीट- लोकसभा चुनाव में 58.74%, विधानसभा चुनाव में 65.29%। अंतर-6.55% कम।
    – मंत्री विश्वास सारंग नरेला सीट- लोकसभा चुनाव में 60.80 %, विधानसभा चुनाव में 65.48%। अंतर-4.68% कम।
    – मंत्री एंदल सिंह कंसाना सुमावली सीट-लोकसभा चुनाव में 54.04%, विधानसभा चुनाव में 72.22%। अंतर- 18.18% कम।
    – मंत्री करण सिंह वर्मा इछावर सीट-लोकसभा चुनाव में 80.27%, विधानसभा चुनाव में 86.74%। अंतर-6.47% कम।
    – मंत्री इंदर सिंह परमार शुजालपुर सीट-लोकसभा चुनाव में 75.73%, विधानसभा चुनाव में 84.70%। अंतर- 8.97% कम।
    – मंत्री चैतन्य कश्यप रतलाम सिटी सीट-लोकसभा चुनाव में 71.34%,विधानसभा चुनाव में 73.49%। अंतर-2.15% कम।
    – मंत्री लखन पटेल पथरिया सीट- लोकसभा चुनाव में 57.48%, विधानसभा चुनाव में 78.30%। अंतर-20.82% कम।
    – मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जबेरा सीट- लोकसभा चुनाव में 58.39%, विधानसभा चुनाव में 80.63%। अंतर- 22.24% कम।
    – मंत्री संपत्तियां उइके मंडला सीट-लोकसभा चुनाव में 72.95%, विधानसभा चुनाव में 82.34%। अंतर-9.39% कम।
    – मंत्री राकेश शुक्ला मेहगांव सीट-लोकसभा चुनाव में 53.91%, विधानसभा चुनाव में 64.97%। अंतर-11.06% कम।
    – मंत्री निर्मला भूरिया पेटलावद सीट- लोकसभा चुनाव में 75.02%, विधानसभा चुनाव में 79.39%। अंतर-4.37% कम।
    – मंत्री दिलीप अहिरवार चंदला सीट, लोकसभा चुनाव में 50.15%, विधानसभा चुनाव में 67.80%। अंतर-17.65% कम।
    – मंत्री कृष्णा गौर गोविंदपुरा सीट-लोकसभा चुनाव में 61.39%, विधानसभा चुनाव में 63.03%। अंतर- 1.64% कम।
    – मंत्री नारायण कुशवाह ग्वालियर दक्षिण सीट-लोकसभा चुनाव में 62.27%, विधानसभा चुनाव में 63.83%। अंतर-1.56% कम।
    – मंत्री राधा सिंह चितरंगी सीट- लोकसभा चुनाव में 56.59%, विधानसभा चुनाव में 71.84%। अंतर- 15.25% कम।
    – मंत्री प्रतिमा बागरी रैगांव सीट- लोकसभा चुनाव में 61.8%,विधानसभा चुनाव में 70.82%। अंतर- 9.02% कम।
    – मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा सीट -लोकसभा चुनाव में 60.64%, विधानसभा चुनाव में 81.69%। अंतर-21% कम।
    -मंत्री नारायण सिंह पंवार ब्वायरा सीट-लोकसभा चुनाव में 75.92%, विधानसभा चुनाव में 84.33%। अंतर- 8.41% कम।
    – मंत्री नागर सिंह चौहानअलीराजपुर सीट- लोकसभा चुनाव में 68.86%, विधानसभा चुनाव में 70.26%। अंतर-1.4% कम।
    – मंत्री गौतम टेटवाल की सारंगपुर सीट-लोकसभा चुनाव में 78.69%, विधानसभा चुनाव में 84.34%। अंतर-5.56% कम।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Betboo Giriş I Betboo Resmi Blog Hesabı I Betboo Güncel

Bahis net sitemizi kullandığınızda, size sunduğumuz birçok farklı...

Betboo Bahis Sitesi Giriş Ve Kayıt Bilgileri

Bu sayede, takipçiler the woman zaman en güncel...

Betboo Canlı Bahis Ve Online Casino Güvenilir Mi? Betboo Giriş Adresleri 2023

Online Casino etkinlikleri ve canlı maç oranları hakkında...

Vaidebet É Confiavel, Aposte Ademas Possuindo O Embaixador Gusttavo Lima

Na página preliminar, basta clicar em “Registro” e...