
सिटी हेराल्ड। इटारसी
बुद्ध पूर्णिमा पर न्यू वार्ड स्थित प्रज्ञा बौद्ध विहार में विशेष अनुष्ठान हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद बांटा गया। बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इटारसी और रमा बाई महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया।
- भगवान बुद्ध की मूर्ति के सामने बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने प्रार्थना की और बुद्धम, शरणम्, गच्छामि के जयघोष किए। परित्राण पाठ, बुद्ध वंदना रमा बाई महिला मंडल द्वारा की गई।
प्रज्ञा बौद्ध विहार में बुद्ध की
प्रतिमा थाइलैंड की प्रिंसिस ने भेंट की है। थाइलैंड की प्रिंसिस की दी यह प्रतिमा अष्टधातु से निर्मित की गई है। आज यहां जोरो शोरो से इसकी पूजा अर्चना की गई। आज बुद्ध दिवस है यानि बुद्ध के आत्मज्ञान प्राप्ति दिवस मनाने का दिन। दुनिया को शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध का मंदिर नयायार्ड इटारसी में स्थित है।
प्रह्लाद निकम बताते हैं कि यह जिले का पहला प्रज्ञा बौद्ध विहार है। जिसमें आत्मशांति प्रतीत होती है। और देश विदेश के भिक्षु भ्रमण करने आते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर अधिक संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। वही इटारसी जंक्शन होने के कारण यहां पर कई सारे अनुुयायी आते हैं जो ट्रेन का इंतजार करने से अच्छा इस बौद्ध पार्क में घटों भ्रमण कर जाते हैं।