कचरा गाड़ी के अटेंडर नहीं उठाएं कचरा तो करें सीएमओ से शिकायत

Date:

City Center

– सीएमओ ने अलग-अलग कचरा लेने चालक और हेल्परों को दी अंतिम चेतावनी
– आज प्रसंस्करण इकाई पर पहुंचकर सीएमओ ने स्वयं पहुंचकर देखा कामकाज
– हेल्परों को कहा, गाड़ी में न बैठें, जनता से कचरा लेकर वाहन में अलग-अलग डालें
इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आज सुबह से नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्वच्छता अमले से गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा आज निकाय की ठोस प्रसंस्करण इकाई जिलवानी पहुंची। यहां घर-घर से कचरा लेकर आयी गाडिय़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रायवर और हेल्परों को सख्त चेतावनी दी कि किसी प्रकार की शिकायतें नहीं मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान गाडिय़ों में कचरा अलग-अलग नहीं मिला।
सीएमओ ने अंतिम चेतावनी दी है कि दोबारा यही स्थिति पायी गई तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। आज प्रात: मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा सुबह-सुबह ही सफाई व्यवस्था की नब्ज टटोलने निकलीं। उन्होंने कचरा वाहनों का निरीक्षण किया। कचरा वाहनों में अलग-अलग कचरा नहीं मिलने पर चालक और हेल्परों पर सख्त नाराजी जतायी। सीएमओ ने कचरा वाहनों में चलने वाले हेल्परों को कहा कि वे गाड़ी में बैठे ना रहें बल्कि गाडिय़ों से निकलकर पब्लिक से कचरा अलग-अलग लें, यदि कचरा गाडिय़ों में अलग-अलग कचरा नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद सीएमओ ने पुरानी इटारसी स्थित नाले की सफाई का निरीक्षण किया और स्वच्छता प्रभारी को निर्देशित किया गया। इन दिनों बारिश के दौरान नगर को बाढ़ से बचाने के लिए चल रहे नाला-नालियों की सफाई का काम चल रहा है। सीएमओ ने कहा कि सफाई का काम में तेजी लायी जाए और समय रहते बारिश के पूर्व ही कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

20bet Polska 2025 Zaloguj Się W Tym Momencie I Zgarnij 400zł Bonusu

Niemniej Jednak jednak dzięki pozostałym świetnym korzyściom swoim...

Nadprogram Bez Depozytu 2025 Dla Polaków Bezpłatne Kasyno Spośród Bonusem Zbytnio Rejestrację

Wszystkie obecnie dostępne 20Bet kasyno kod bonusowy oraz...

20bet Poland Zaloguj Się Do Odwiedzenia Serwisu Bukmacherskiego 20bet

Oprócz popularnych na całym świecie sportów, takich jakim...

Chicken Road Juego Del Pollo Online Casino Argentina 2025

Score targets in order to win huge, with...