कमजोर दिल वाले इस पिटाई के वीडियो को न देखें: कुत्तों की तरह कथित बकरी चोर को पीटा

Date:

City Center

 

City herald। Itarsi/sivni malva 

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा क्षेत्र शिवपुर थाना अंतर्गत नाहरकोला ग्राम में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेल्ट से पीटने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक शख्स पेड़ से बंधे युवक पर बेल्ट बरसा रहा है। कुछ लोग उसके आस-पास खड़े हैं। एक अन्य शख्स घटना का वीडियो बना रहा है। मौके पर मौजूद लोगों में से ही एक आदमी पीटने वाले को बार-बार रोकने की कोशिश कर रहा है।

मामला सिवनी-मालवा के शिवपुर थाना अंतर्गत नाहरकोला खुर्द गांव का है। यहां 21 मई को ग्रामीणों ने एक बकरी चोर को रंगे हाथ पकड़ा। उसे बांधा और मारपीट की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। मारपीट का वीडियो रविवार को वायरल हुआ।

शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि मंगलवार को नाहरकोला के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि चोरी की बकरी लेकर घूमते हुए एक युवक को पकड़ा है। थाने लाकर उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम राजकुमार और गाडरापुर, टिमरनी का निवासी बताया था।

जिस ग्रामीण की बकरी राजकुमार ने चुराई थी, उसने पुलिस में शिकायत नहीं की। इसी वजह से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया था। उसने मारपीट किए जाने की कोई बात नहीं कही थी। अब सामने आए वीडियो की जांच कराने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Zet On Range Casino Overview Additional Bonuses, Marketing Promotions, Online Games

The Particular ZetCasino slot machines choice is ample,...

Zet On Line Casino C$750 + Two Hundred And Fifty Fs + Reward Crab

This expands to end upward being in a...

Höhentraining und die Rolle von Erythropoietin bei Sportlern

InhaltsverzeichnisEinleitung Was...