Jammu Accident: जम्मू में बड़ा हादसा… शिवखोडी जा रहे यात्रियों से भरी UP की बस खाई में गिरी, 22 की मौत, 57 लोग घायल

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड। न्‍यूज डेस्‍क

जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के चूंगी मोड़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 22 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 57 यात्री घायल हो गए। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। बस में 79 यात्री सवार थे। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया। खाई से निकाल कर घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवखोड़ी जा रहे थे यात्री

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के हाथरस की यह बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम, जम्मू संभाग के रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा सिथ्त माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बस से बिगड़ गया संतुलन

जानकारी के अनुसार, बस का नंबर है- यूपी 86ईसी 4078 बताया गया है। यह बस अखनूर के चूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आने से हादसे वाली बस के चालक का संतुलन बिगड़ा गया और यह दुर्घटना हो गई। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाए घायल

बस के शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिर रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को वाहनों में सवार कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सड़कों पर एंबुलेंस की आवाज गूंजती रही।

20 घायल जीएमसी जम्मू रेफर

अस्पताल में हादसे की खबर के साथ ही स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। घायलों के पहुंचने के साथ ही यहां उपचार शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जीएमसी जम्मू में डॉक्टरों की अलर्ट टीम ने मोर्चा संभालते हुए पहुंचे हुए घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया।

जम्मू जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बस दुर्घटना के बारे में सहायता और पूछताछ के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है-

  • डीएम कार्यालय9622699666, 9419160547
  • एसपी कार्यालय9419172197, 9419194102, 9596869639
  • मेडिकल9419190500, 9419190493

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

जम्मू के अखनूर में हुए सड़क हादसे को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू के निकट अखनूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं है। वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।

✍️ by mangesh yadav

सिटी हेराल्ड न्यूज व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे 👇 दी गई लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/I9sPAgOTDruDiiSXnPOSIO
सिटी हेराल्‍ड की खबरों को इंस्‍टाग्राम पर पाने के लिए इंस्‍टाग्राम एकाउंट को फॉलो और लाइक करें…
https://www.instagram.com/_city_herald?igsh=MXRzYzIyMnVudTllcw==
सिटी हेराल्‍ड की खबरों को फेसबुक पर पाने के लिए नीचे दी 👇 हुई लिंक पर जाकर हमारा फेसबुक पेज फॉलो और लाइक करें…
https://www.facebook.com/profile.php?id=61557942786897&mibextid=ZbWKwL
कृपया अपने व्हाटसएप ग्रुप में 9407366771, 9926367909 को जोडें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Cómo Conseguir Esteroides de Forma Segura y Responsable

Índice de ContenidosIntroducción ...

Nun teilnehmen pro Tagesordnungspunkt-Casinospiele große Boni!

ContentSpielewelten: Slots, Tischspiele & Live‑ActionKonnte meinereiner mich pro unser...

Online casinoer med rigtige gysser i Danmark 2024

ContentUndersøgelse af sted hemmelighederne bagdel spilleban lykke Strategier foran...

Nárůst Kasina webů: Komplexní průzkum

V poslední době se VPN staly důležité nástroje pro...