महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम जमानी में बनेगा 80 लाख का नया भवन 

Date:

City Center
  • – गुजरात के मातुश्री काशीबा हरिभाई गोठी चेरिटेबल ट्रस्ट ने दी राशि
  • – नये भवन के लिए आज गुरुकुल परिसर में किया गया भूमिपूजन कार्यक्रम
इटारसी। महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम जमानी में आज नये भवन का भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविवार को सुबह हुए इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान जमानी के हेमंत दुबे और श्रीमती अनिता दुबे रहे। इस अवसर पर गुरुकुल रोझड़ा गुजरात से आए मुनि सत्यजीत, आर्ष गुरुकुल नर्मदापुरम से स्वामी ऋचस्पति, जलगांव से आये अखिलेश शर्मा, गुरुकुल के नये भवन के दानदाता ट्रस्ट मातुश्री काशीबा हरिभाई गोठी चेरिटेबल ट्रस्ट कर्मयोगी परिवार सूरत गुजरात से नागजीभाई मनिया, वि_लभाई, बालजी भाई गोरसिया, जमानी के जनपद पंचायत सदस्य सुखलाल कुमरे, सरपंच श्रीमती कलावति कुमरे, गुरुकुल आश्रम समिति के सचिव बालकृष्ण मालवीय, आचार्य राहुल, परिवर्तन संस्था से अनुराग दीवान, चंद्रेश मालवीय, पंकज गुप्ता, आश्रम से जुड़े आशीष चौधरी, कृष्णा राजपूत, रोहित नागे, अरविंद मालवीय सहित इटारसी, जमानी, सिवनी मालवा सहित आसपास के ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।  परोपकारी सभा अजमेर द्वारा संचालित महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम जमानी में अब बटुकों के लिए नया भवन होगा। भूमिपूजन से पूर्व यहां यज्ञ किया गया। गुजरात के ट्रस्ट ने इस भवन निर्माण के लिए 80 लाख रुपए दान दिये हैं और भवन निर्माण भी वही करा रहे हैं। करीब साढ़े तीन माह में भवन बनकर मातुश्री काशीबा हरिभाई गोठी चेरिटेबल ट्रस्ट परोपकारिणी सभा अजमेर को सौंप देगा।
इस तरह का होगा भवन  
इस नये भवन का कुल एरिया 28.5 गुणा 96.5 वर्गफुट होगा। दो मंजिला भवन में 16.5 गुणा 40 वर्ग फुट के दो हाल ऊपर-नीचे रहेंगे। एक 10 गुणा 26 वर्गफुट का कमरा लैटबाथ अटैच रहेगा। ऊपर और नीचे मिलाकर कुल 14 लैटबाथ रहेंगे। इसके अलावा 10 गुणा 57 वर्गफुट का एक बरामदा रहेगा।
ये बोले अतिथि 

गुजरात से आए मुनि सत्यजीत ने महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम जमानी की स्थापना काल से अब तक की यात्रा सुनाई। स्वामी ऋचस्पति ने कहा कि यह आनंद का विषय है कि अब यहां नये भवन में बटुक वेदों की शिक्षा ग्रहण करेंगे। हम भगवान की कृपा से मनुष्य जन्म पाकर शुभ कार्य कर पाते हैं, ऐसा ही यह शुभ कार्य मातुश्री काशीबा हरिभाई गोठी चेरिटेबल ट्रस्ट कर रहा है। महर्षि दयानंद ने कहा था कि वेदों की ओर लौटो, संसार का उपकार करना आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य है। महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम जमानी के आचार्य सत्यप्रिय ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया और ट्रस्ट का उद्देश्य बताया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने काशीबा हरिभाई गोठी चेरिटेबल ट्रस्ट को इस शुभ कार्य के लिए धन्यवाद दिया। मुख्य यजमान हेमंत दुबे ने गुरुकुल में पढऩे वाले गरीब परिवारों के बच्चों की स्थिति की जानकारी दी और कहा कि ट्रस्ट ने बिना शोर किया इतना बड़ा काम किया है, उनके लिए धन्यवाद छोटा शब्द है, हमसे भी यथासंभव जो सहयोग बनेगा पहले भी किया और आगे भी करते रहेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...

1win Türkiye Resmi Online Casino Ve Spor Bahisleri Sitesi

This Specific alternative is great regarding individuals that...