सराफा में चोरी का खुलासा- अपना ही निकला चोर…एक नाबालिक भी

Date:

City Center
इटारसी। प्रेसवार्ता करती हूई पुलिस।

इटारसी।  06 जून की रात सराफा बाजार में दुकान लगाने वाले  मनोज पिता अन्कुलवासी स्वर्णकार निवासी बंगाली कालोनी गरीबी लाइन इटारसी की दुकान सेेे सोने के जेवरात बजनी करीब 140 ग्राम कीमती करीब 10 लाख रुपये के तथा नगदी 52 हजार रुपये दुकान से चोरी हो गए थे।  मनोज स्वर्णकार द्वारा उक्त घटना की रिपोर्ट धाना इटारसी में करने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र० 408/24 धारा 457, 380 IPC का कायम किया गया। मामला सराफा बाजार का तथा 10 लाख रुपये से अधिक की चोरी का होने थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुन्देला द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जो पुलिस अधीक्षक महोदय नर्मदापुरम डा गुरकरन सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष मिश्र तथा SDOP महोदय इटारसी श्री महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी द्वारा एक टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ किया जो आरोपियों द्वारा दिनांक 06-07/06/24 को रात्री करीब 03.30 बजे उक्त घटना को तीनों के द्वारा अपने एक विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर घटित करना नगदी में से आरोपियों के द्वारा 4 हजार रु० खर्च करना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों एवं एक विधि विरुद्ध बालक से प्रार्थी की दुकान का चोरी किया गया । कुल नगदी 48,000/- रु० तथा स्वर्ण आभूषण वजनी करीच 140 ग्राम कीमती करीब 10 लाख 4 हजार रु० का कुल मसस्का 10 लाख 52 हजार रु० का विधिवत जप्त कर तीनो आरोपियों तथा एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जप्त सामग्री- 

सोने का एक मंगल सूत्रा 2- सोने के 2 नग कंगन, 3 सोने की 2 नग झुमकी, 4-सोने के जेवरात के कतरन, 5. सोने की चालियों 2 नग कुल बजनी 140 ग्राम सोना कीमती करीब 10 लाख 4 हजार रुपये, 6- नगदी 48,000 रु० कुल मसरुका कीमती करीब 10 लाख 52 हजार रुपये।

गिरफ्तार आरोपीगण –

प्रवीण उर्फ लालू पिता तरुण स्वर्णकार उम्र 20 वर्ष निवासी बंगाली कालोनी इटारसी, रुपेश उर्फ रोहित पिता मनोज दास बंगाली उम्र 21 वर्ष निवासी बंगाली कालोनी इटारसी, शिवम् पिता कमलेश चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी भगवानदास वाली गली गरीची लाइन इटारसी, विधि विरुद्ध बालक एक।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका- 

निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला थाना प्रभारी इटारसी, ASI संजय रघुवंशी, प्र०आर० भाग्वेद सिंह, भूपेश मिश्रा, शेख अबरार, दिनेश चौकसे, अशोक चौहान आर० हरीश डीगरसे, राजेश पवार, आकाश बारस्कर, जितेन्द्र नरवरे, रेखू उदके, अविनाशी, गजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Najkorzystniejsze lokalne kasyna nv casino online pochodzące z MuchBetter

Linki znajdujące się formularza Kasyno Orzeł jest to odnośniki...

Halotestin – Jak Brać?

Spis TreściCzym jest Halotestin? ...

Cómo Conseguir Esteroides de Forma Segura y Responsable

Índice de ContenidosIntroducción ...