Modi Cabinet: नई सरकार बनने के 23 घंटे बाद विभागों का बंटवारा; गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय, 3 करोड़ पीएम आवास स्‍वीकृत

Date:

City Center

#live
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय मिला है। मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नई सरकार गठित होने के 23 घंटे बाद किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। यह जानकारी अभी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा के बाद अमर उजाला आपको पूरी सूची से अवगत कराएगा। मंत्रालयों के आवंटन को लेकर आई खबरों के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर बड़े फैसले लिए।

सोर्स इंटरनेट- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक करते हुए।

मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान आवास योजना से जुड़ा बड़ा एलान किया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ घरों के निर्माण को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। योजना के तहत बने सभी घरों में एलपीजी और बिजली कनेक्शन होंगे। इन घरों का निर्माण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज की बैठक में पीएम आवास के तहत घरों के निर्माण के लिए तीन करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि से उत्पन्न आवास की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Halotestin – Jak Brać?

Spis TreściCzym jest Halotestin? ...

Cómo Conseguir Esteroides de Forma Segura y Responsable

Índice de ContenidosIntroducción ...

Nun teilnehmen pro Tagesordnungspunkt-Casinospiele große Boni!

ContentSpielewelten: Slots, Tischspiele & Live‑ActionKonnte meinereiner mich pro unser...