भोला मोती कुआं की सफाई प्रारंभ, अन्‍य कुआं भी साफ होंगे

Date:

City Center
  • नगरपालिका ने सफाई के लिए लगाई टीम
    इटारसी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगरपालिका परिषद इटारसी ने कुआं की सफाई का अभियान प्रारंभ कर दिया है। शुरुआत मुख्‍य बाजार के भोला मोती कुआं जयस्‍तंभ चौक से हुई। यहां दोपहर में नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने सीएमओ रितु मेहरा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान यहां बाजार के व्‍यापारी भी बडी संख्‍या में मौजूद थे। नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि इस कुआं के अलावा पुरानी इटारसी में देवल मंदिर के पास का कुआं, झंडा चौक गरीबी लाइन का कुआं सहित शहर के अन्‍य पुराने कुआं साफ किए जाएंगे। नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि कुओं पर लोहे की जाली लगाकर उन्‍हें सुरक्षित किया जाएगा, जिससे कोई कचरा भी नहीं फेंके।

  • जागरुकता के लिए शहर में घूमेगा रथ-
    नागरिक वाटर हार्वेस्टिंग अपने घरों और संस्‍थानों में लगाए इसकी जागरुकता के लिए नगरपालिका परिषद ने जागरुकता के लिए प्रचार रथ शहर में रवाना किया है। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा आज इसे नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे की मौजूदगी में रवाना किया। इस दौरान सीएमओ रितु मेहरा, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्‍यक्ष जयकिशोर चौधरी, डॉ नीरज जैन, पार्षद जिमी कैथवास, भाजपा मंडल अध्‍यक्ष पुरानी इटारसी मंयक मेहतो, नगर महामंत्री भाजपा राहुल चौरे, उपाध्‍यक्ष शैलेंद्र दुबे, युवा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री शुभम राठौड सहित अन्‍य मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Höhentraining und die Rolle von Erythropoietin bei Sportlern

InhaltsverzeichnisEinleitung Was...

Get 22bet Mobile Program For Android Or Ios

A Person could devote the particular details inside...

Established 22bet Login Link In Addition To 100% Bonus

Typically The group at 22Bet Companions completely is...

Casinò E Scommesse Sportive Per Ios E Android

One More advantage regarding the particular software is...