
इटारसी। नागरिक वाटर हार्वेस्टिंग अपने घरों और संस्थानों में लगाए इसकी जागरुकता के लिए नगरपालिका परिषद ने जागरुकता के लिए प्रचार रथ शहर में रवाना किया है। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा आज इसे नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे की मौजूदगी में रवाना किया। इस दौरान सीएमओ रितु मेहरा, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, डॉ नीरज जैन, पार्षद जिमी कैथवास, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी मंयक मेहतो, नगर महामंत्री भाजपा राहुल चौरे, उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, युवा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री शुभम राठौड सहित अन्य मौजूद थे।