Indore News: 14 वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने दे दी जान, सातवी कक्षा की थी छात्रा, घर से स्‍कूल जाने का बोलकर निकली थी

Date:

City Center

Indore News: Student committed suicide by jumping from the 14th floor, she was a seventh grade student, had left home saying she was going to school

 

इंदौर। स्‍कूल से घर के लिए निकली छात्रा ने 14 वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के निपानिया क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आत्‍महत्‍या का मामला ही मान रही है। आज छात्रा के स्‍कूल का पहला दिन ही था। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है। पुलिस के अनुसार छात्रा सुबह अपने घर से स्‍कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह स्‍कूल बस में नहीं बैठी। पता चला है कि छात्रा पास की बि‍ल्‍ड‍िंंग में चली गई। छात्रा ल‍िफ्ट के जरिए ऊपर गई और उसने बहुमंज‍िला ब‍िल्‍ड‍िंंग से नीचे छलांग लगा दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा का नाम अंजलि पता चला है। बि‍ल्‍ड‍िंंग के सीसीटीवी फुटेज देखने पर छात्रा लि‍फ्ट के जरिए ऊपर जाते हुए नजर आई है। अंजलि शर्मा शहर के एडवांस्‍ड स्‍कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। उसके पिता अमोल यामयार किसी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के मुताब‍िक मामले की जांच की जा रही है।

गेट तक छोड़ने आए थे पिता

पता चला है कि छात्रा के पि‍ता उसे घर के गेट तक छोड़ने आए थे। इसके बाद वे लौट गए। इसके बाद ही छात्रा स्‍कूल बस की बजाए पास के दूसरी बि‍ल्‍ड‍िंंग में चली गई। छात्रा का एक भाई है। वह डीपीएस स्‍कूल में 11 वीं कक्षा का छात्र है।अंजलि‍ का परिवार मूल रूप से पुणे का बताया जाता है। यह परिवार विशाखापट्टनम से इंदौर रहने आया है। परिवार एक फ्लैट में रहता है। घटना के बारे में अभी स्‍वजनों की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dianabol: Richtig einnehmen für optimale Ergebnisse

Dianabol, bekannt unter dem Wirkstoffnamen Methandienon, ist eines der...

Zet On Range Casino Overview Additional Bonuses, Marketing Promotions, Online Games

The Particular ZetCasino slot machines choice is ample,...

Zet On Line Casino C$750 + Two Hundred And Fifty Fs + Reward Crab

This expands to end upward being in a...