PM Kisan Yojana: यदि खाते में नहीं आया पीएम किसान योजना का पैसा, तो हो सकते हैं ये कारण 

Date:

City Center

PM Kisan Yojana: If the money of PM Kisan Yojana did not come in the account, then these could be the reasons

सिटी हेराल्‍ड। न्‍यूज डेस्‍क, इटारसी

PM Kisan Yojana 17th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। देश के नौ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में किस्त की राशि जमा हो गई है।

अभी कई किसानों के अकाउंट में किस्त के दो हजार रुपये नहीं पहुंचे है। यदि आपके खाते में भी पैसे नहीं आए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि किस वजह से आपको योजना का लाभ नहीं मिला और इसके लिए शिकायत कहां करनी है।

सरकार  ने नियम किए सख्त

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए सख्त नियम कर दिए हैं। अब योजना का लाभ उन कृषकों को मिलता है जो पात्रता मापदंड के अंतर्गत आते हैं। यहां तक कि सरकार ने फर्जी लाभार्थियों को सूची से बाहर कर दिया है।

इस कारण नहीं आई किस्त की राशि

जिन किसानों ने ई-केवाईसी और जमीन का वेरिफिकेशन नहीं करवाया है। उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। अगर आप पात्रता मापदंड में आते हैं और ई-केवाईसी किया है। तब भी योजना का फायदा नहीं मिला है। ऐसे में कंप्लेंट करने से पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना चाहिए।

लिस्ट में चेक करें अपना नाम

स्टेप 1- पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- फार्मर कॉर्नर के विकल्प पर जाकर लाभार्थी लिस्ट पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत की जानकारी का चयन करें।

स्टेप 4- इसरे बाद आधार नंबर या बैंक खाता नंबर भरें। फिर गेट डेटा पर क्लिक करें।

स्टेप 5- इसके बाद लाभार्थी सूची में नाम चेक कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर में शिकायत करें

अगर लाभार्थी लिस्ट में नाम है। फिर भी योजना का फायदा नहीं मिला तो शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए पीएम हेल्प डेस्क से संपर्क करना है। आप चाहें तो हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 और 155261 पर कॉल कर सकते है।

 

 

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bgame Scommesse: Quote E Live

La sezione successo Bgame dedicata alle slot machine...

Benvenuto Casinò

Il sito vittoria Bgame si presenta mediante una...

Bgame Scommesse: Quote E Live

Certi dei titoli a cui giocare avvengono Ulisse e Stardust Evolution,...

Dianabol: Richtig einnehmen für optimale Ergebnisse

Dianabol, bekannt unter dem Wirkstoffnamen Methandienon, ist eines der...