तमिलनाडु में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 34 हुई, CM स्टालिन को अच्छा नहीं लगेगा राज्यपाल का ये बयान

Date:

City Center
सोर्स- इंटरनेट मीडिया। पीडित से मिलते हुए सीएम स्‍टालिन।

सिटी हेराल्‍ड। न्‍यूज डेस्‍क 

Tamil Nadu के Governor RN Ravi ने कहा है कि समय-समय पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से नकली शराब से मौत की खबरें सामने आती हैं. ये अवैध शराब के उत्पादन और खपत पर अंकुश लगाने में कमियों को दर्शाती हैं. ये गंभीर चिंता का विषय है. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कल्लाकुरिचि (Kallakurichi) जिले में जहरीली शराब के कारण मरने वालों की संख्या 34 हो गई है. वहीं 60 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उन्होंने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी गोकुलदास की सदस्यता वाले एक सदस्यीय आयोग ने मामले की जांच की घोषणा की है. जिसकी रिपोर्ट 3 महीने में पेश की जाएगी. स्टालिन ने सोशल मीडिया X पर लिखा, 

राज्यपाल ने क्या कहा?

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भी शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों से नकली शराब से मौत की लगातार आ रही खबरों पर चिंता जताई है. तमिलनाडु राजभवन ने X पर लिखा।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

18 जून को इन लोगों ने शराब पी थी. घटना के बाद राज्य सरकार ने कल्लाकुरिची के डीएम श्रवण कुमार जातावथ का ट्रांसफर कर दिया है. वहीं जिले के एसपी समय सिंह मीणा को सस्पेंड कर दिया गया. एसपी के अलावा 9 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है. शराब बेचने वाले गोविंदराज उर्फ कन्नुकुट्टी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. कन्नुकुट्टी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शराब में मेथनॉल पाया गया था. 

AIADMK और राज्य में BJP समेत विपक्षी दलों ने अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने में विफल रहने के लिए सत्तारूढ़ DMK सरकार की आलोचना की है. विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा कि DMK के शासन के दौरान अवैध शराब का चलन बहुत ज्यादा था. उन्होंने कहा कि DMK सरकार ने अवैध शराब को खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, इसके कारण पहले ही कई लोगों की जान जा चुकी है. भाजपा के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई ने सरकार पर लापरवाही और जवाबदेही की कमी का आरोप लगाया है. उन्होंने निषेध और आबकारी मंत्री थंगम थेन्नारासु के इस्तीफे की मांग की है.

 

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Удобная и понятная регистрация в игровом сервисе Вавада

Онлайн-казино приобрели невероятную популярность по всему миру, и, вероятно,...

Casa De Apostas: Como Funcionam E Tais Como Escolher A Melhor

Antes de também ni siquiera un poco, em...

Esportivabet Online Casino Jogos Que Pagam De Verdade Em 2025

É alguma maneira dasjenige casas de apostas apresentando...

Grandes Sites De Apostas Zero Brasil 2025

O Dicas Bet é o web site main...