वाह, पार्षद जी कमाल कर दिया… नाली निर्माण के बीच आ रहे पेडों का किया ट्रांसप्लांट

Date:

City Center

– इटारसी के वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद अमित विश्‍वास ने बचाई 10 वृक्षों की जान
– नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने की कार्य की सराहना, खुद भी रहे ट्रांसप्लांट के समय मौजूद

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। अब तक आपने देखा और सुना होगा कि रोड, नाली, भवन निर्माण के बीच में आ रहे पेडों को बेदर्दी से काट दिया जाता है, लेकिन इटारसी नगरपालिका का एक वार्ड ऐसा है जहां पर इसके उलट वृक्षों को विकास के बीच नहीं आने दिया जा रहा। यहां विकास भी हो रहा है और वृक्ष भी नहीं काटे जा रहे। जी हां, यहां के वार्ड क्रमांक 11 बंगाली कॉलोनी में नाली निर्माण के बीच में 10 से अधिक बडे वृक्ष आ रहे थे, जिन्‍हें ट्रांसप्‍लांट किया जा रहा है। यहां के पार्षद अमित‍ विश्‍वास यह कार्य कर रहे हैं। उन्‍होंने जेसीबी के माध्‍यम से पेडों को जड सहित बाहर निकलवाया और जेसीबी से बडे गडढे कराकर उनमें पेडों को ट्रंासप्‍लांट कराया।
इस कार्य को प्रोत्‍साहन देने के लिए नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पेड जेसीबी से निकाले गए और दूसरे गडढे में रिप्‍लांट किए।


नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि हमारे पार्षद श्री विश्‍वास ने सराहनीय कार्य किया है, अक्‍सर देखा जाता है कि रोड नाली निर्माण के समय पेड काट दिए जाते हैं, विशेषकर छोटे पेड को तो काट ही दिया जाता है लेकिन यहां स्‍वयं के खर्च पर पार्षद श्री विश्‍वास ने पेडों को रि प्‍लांट किया है। वह बधाई के पात्र है और समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
पार्षद अमित विश्‍वास ने कहा कि पेडों को रिप्‍लांटेशन करना काफी सुखद रहा। सभी पेडों को हमनें बंगाली कॉलोनी के पार्क में लगा दिया है, यहां सभी नागरिक मिलकर उनकी देखरेख भी करेंगे। उनका कहना है कि हालांकि पेडों को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर रि प्‍लांट करने की प्रक्रिया अवैज्ञानिक थी, लेकिन हम पेडों को जिंदा रखने के लिए पूरे प्रयास करेंगे।
रिप्‍लांटेशन के दौरान पार्षद शुभम गौर, राहुल प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया सहित अन्‍य मौजूद थे।

बाक्‍स- इटारसी में पहले भी हो चुके हैं प्रयोग
1. भारतीय रेलवे ने रेलवे स्‍टेशन बारह बंगला की तरफ हो रहे निर्माण के दौरान बडी संख्‍या में बडे वृक्षों को ट्रांसप्‍लांट किया।
2. सामाजिक संस्‍थाओं ने पुलिस कॉलोनी निर्माण के दौरान बीच में आ रहे बडे वृक्षों को ट्रांसप्‍लांट किया।
3. अटल पार्क में एक बरगद के वृक्ष को ट्रांसप्‍लांट किया गया था जो अभी भी जीवत है 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Najkorzystniejsze lokalne kasyna nv casino online pochodzące z MuchBetter

Linki znajdujące się formularza Kasyno Orzeł jest to odnośniki...

Halotestin – Jak Brać?

Spis TreściCzym jest Halotestin? ...

Cómo Conseguir Esteroides de Forma Segura y Responsable

Índice de ContenidosIntroducción ...