देखें प्रदर्शन का वीडियो; इटारसी में पहली बार लगे मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव मुर्दाबाद के नारे…! जीन्‍स पहनकर क्‍यों आया कुंभकरण का पुतला, जानने के लिए पढे पूरी खबर

Date:

City Center

Watch the video of the protest; For the first time in Itarsi, slogans of ‘Down with Chief Minister Dr. Mohan Yadav’ were raised…! Why did Kumbhakaran’s effigy come wearing jeans, read the full news to know

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी।

संसद में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद अपने पहले भाषण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि जिस तरह सत्‍ता पक्ष जनता की आवाज है, उसी तरह विपक्ष भी जनता की आवाज है। उसी वाक्‍य पर आगे बढते हुए आज इटारसी नगर कांग्रेस ने इटारसी की जनता की आवाज उठाई। गर्मी भर अघोषित बिजली कटौती की समस्‍या से जुझती रही इटारसी की जनता की आवाज बिजली कंपनी के अधिकारियों और मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव तक पहुंचाने के लिए नगर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

पीपल मोहल्‍ला कार्यालय में ढोल नगाडे लेकर नगर कांग्रेस अध्‍यक्ष मयूजर जायसवाल के नेतृत्‍व में कांग्रेस की बडी टीम पहुंची। साथ में जीन्‍स पहना हुआ कुंभकरण का पुतला भी कांग्रेस लेकर गई थी। बाजे बजाकर बिजली कंपनी को नींद से उठाने का काम किया गया और कुंभकरण का पुतला यहां जलाया गया। नगर कांग्रेस अध्‍यक्ष मयूर जायसवाल ने बिजली कंपनी के अधिकारी डीजीएम अंकुर मिश्रा, अखिलेश कनोज से कहा कि आप मेंटनेस के नाम पर बिजली कटौती करते हैं, तो खराब मेंटनेस के कारण बिजली बार बार क्‍यों जाती है, क्‍यों अघोषित बिजली काट रहे हैं। बिजली उपकरण इतने घटिया क्‍यों आ रहे हैं कि बार बार खराब होते हैं। श्री जायसवाल ने साफ कहा कि व्‍यवस्‍थाएं नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों को उन्‍होंने मोमबत्‍ती भेंट की। प्रदर्शन के दौरान बडी संख्‍या में कांग्रेस पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदर्शन कारियों में वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता रमेश के साहू, शशांक बैस, प्रतीक मालवीय, पार्षद दिलीप गोस्‍वामी, पार्षद प्रतिनिधि शुभम साहू, पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया, सोनू बकोरिया सहित अन्‍य मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Najkorzystniejsze lokalne kasyna nv casino online pochodzące z MuchBetter

Linki znajdujące się formularza Kasyno Orzeł jest to odnośniki...

Halotestin – Jak Brać?

Spis TreściCzym jest Halotestin? ...

Cómo Conseguir Esteroides de Forma Segura y Responsable

Índice de ContenidosIntroducción ...