स्‍नेह मिलन समारोह में बोले सांसद, आप सभी कार्यकर्ताओं की ताकत से मैं छोटा सा व्‍यक्ति बडे से बडा काम करने की क्षमता रखने लगा हूं.

Date:

City Center

– सांसद व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं के पास पहुंचकर उन्‍हें पुष्‍प भेंट कर दिया धन्‍यवाद, कहा आपकी मेहनत से ही चुनाव जीते

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। भारतीय जनता पार्टी का स्‍नेह मिलन समारोह श्री बूढी माता मंदिर परिसर हॉल में आयोजित हुआ। आयोजन लोकसभा व विधानसभा चुनाव उपरांत कार्यकर्ताओं से सामूहिक रूप से मिलना और उनका धन्‍यवाद अदा करने के लिए था। यहां सांसद दर्शन सिंह चौधरी और विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्‍यक्‍त करने के लिए उनका स्‍वागत अनोखे तरीके से किया। वे मंच से नीचे उतरकर आए और प्रत्‍येक कार्यकर्ता के पास पुष्‍प लेकर पहुंचे और उन्‍हें भेंट किया साथ ही सभी के साथ वक्‍त भी बिताया।

अपने नेताओं की इस सरलता और सहजता देख कार्यकर्ता फूले नहीं समाएं।
यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी की ताहत से मैं छोटा सा व्‍यक्ति बडे से बडा काम करा सकने की क्षमता रखने लगा हूं। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नर्मदापुरम नरसिंहपुर के लिए बहुत से बडे प्रोजेक्‍ट पर केंद्रीय नेतृत्‍व से चर्चा हुई है। श्री चौधरी ने विधायक डॉ शर्मा के लिए कहा कि उनके नेतृत्‍व में हमनें यहां चुनाव लडा और शानदार जीत दर्ज की। उन्‍होंने कहा कि विधायक डा शर्मा ने इटारसी को गुंडा मुक्‍त किया है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि आप सभी ने लगातार मेहनत करके भाजपा को इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्‍होंने कहा कि मैं आपसे क्‍या कहूं, हम आपसे ही सीखते हैं।


नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि सभी देवतुल्‍य कार्यकर्ताओं ने हमें आप यहां पहुंचाया है। आपके कारण ही सांसद जी, विधायक जी से लेकर सभी जनता की सेवा कर पा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सभी आपकी अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे।
600 से अधिक कार्यकर्ता रहे मौजूद –
स्‍नेह मिलन समारोह में इटारसी के 600 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी वरिष्‍ठ और युवा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने समारोह को सफल बनाया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...