राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि पर हुई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने दिया TI को ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

Date:

City Center

सिटी हेराल्ड, इटारसी।

मप्र से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि  पर अभद्र भाषा का उपयोग कर अमर्यादित टिप्पणी करने पर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के संबंध में आज नगर थाना इटारसी में भाजपा कार्यकर्ताओं व नगर के सामाजिक व्यक्तियों द्वारा आवेदन दिया गया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री व नगरपालिका परिषद इटारसी के सभापति मनजीत कलोसिया ने बताया कि राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि के बारे में अमर्यादित बातें कही गयी हैं जो किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं। हम सभी इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और कठोर कार्यवाही की माँग करते हैं। इस विषय पर आज संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम पर थाना प्रभारी नगर इटारसी को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा अनु. जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू सिकंदर, पार्षद व सभापति राकेश जाधव, अभिषेक तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मयंक महतो, पार्षद अमित विश्वास, पार्षद शुभम गौर , अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री विनोद लोंगरे, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद उतवार, मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो, बाल्मिकी समाज उप पटेल रमेश महोरिया, चौधरी सेंकी चुटील, कुलदीप रघुबंसी, रोहित बेसकर, राहुल अग्रवाल, सजल अग्रवाल, विशाल कुशवाह, कमलेश राजबंसी, बेयन्त सिंह,रोहन जोशी, ऋतिक चौहान व अन्य मौजूद थे।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bet365 Recensione 2025 Bonus Scommesse 100 ,quote E Info

Nella community successo MyGDM puoi divertirti e giocare...

Bet365 App: Il Quale Cos’è, Come Funziona E Recensioni

Vi autorizzo al trattamento dei miei dati a...

Améliorez vos performances avec le Citrate de Sildenafil

Le Sildenafil Citrate, communément connu sous le nom de...