

सिटी हेराल्ड, सलकनपुर। जिले के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर में भैरव घाटी पर एक और बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी टवेरा कार दीवार से टकराकर पलट गई, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल खरगोन जिले के सनावद के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में ग्राम गवल थाना सनावद के 15 लोग बुधवार सुबह सलकनपुर में देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे स्थानीय टवेरा कार (MP05 T 1072) से पहाड़ी पर गए थे। दर्शन के बाद शाम को वापस लौटते समय भैरव घाट पर ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। इससे तेज रफ्तार कार रफ्तार एक दीवार से टकराकर पलट गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
क्लीक हेयर… देखें अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत ने संसद में पहली बार क्या प्रश्न उठाया