सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बचपन के दोस्‍तों ने दिया दगा, जॉब लगने की खुशी वाली पार्टी में किया गैंगरेप

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड। न्‍यूज डेस्‍क।

हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ उसके बचपन के दो दोस्तों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस घटना को 24 घंटे बीते नहीं थे कि तेलगांना से एक और रेप की खबर आई. एक चलती बस में कथित तौर पर ड्राइवर ने एक विवाहित महिला का रेप किया है. महिला का आरोप है कि ड्राइवर ने रेप से पहले उसके मुंह मे कपड़ा ठूस दिया था.

सोर्स- आजतक

दोस्तों को पार्टी पर बुलाया, उन्होंने रेप कर दिया

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर के इनपुट्स के मुताबिक रेप की पहली घटना तेलंगाना के वनस्थलीपुरम की है. पीड़ित युवती की कुछ समय पहले ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब लगी थी. इसी खुशी को मनाने के लिए 29 जुलाई को उसने अपने बचपन के दोस्त गौतम रेड्डी और एक अन्य मित्र को बुलाया था. पुलिस ने बताया कि सभी ने बोम्मारिलु बार और रेस्तरां में शराब पी और बाद में होटल में गए थे. वनस्थलीपुरम के पुलिस इंस्पेक्टर डी जालेंदर रेड्डी ने कहा,

वे एक होटल से जुड़े बार और रेस्तरां में गए. रेड्डी और उसके दोस्त नशे में धुत होने के बाद पीड़िता को होटल के कमरे में लेकर गए. वहां उसका गैंगरेप किया. पीड़िता और रेड्डी ने कक्षा 2 से कक्षा 10 तक एक साथ पढ़ाई की है.”

 

यह भी पढ़ें: राजनैतिक एनालिसिस: संसद में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर किया हमला 

रेप की दूसरी घटना 30 जुलाई को मेडचल इलाके के पास दिन में करीब 12:45 बजे हुई. महिला ने बताया कि जब बस मेडचल के पास पहुंची तो उसने 100 डायल करके अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. महिला के फोन के बाद पुलिस ने बस की तलाश शुरू कर दी. उस्मानिया यूनिवर्सिटी के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक निजी ट्रैवल बस के ड्राइवर ने बस के अंदर महिला यात्री का रेप किया है. उन्होंने कहा कि महिला को बचा लिया गया है. ड्राइवर सिद्दैया को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरा ड्राइवर कृष्णा फरार है क्योंकि वह मेट्टुगुडा इलाके के पास उतर गया था. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Höhentraining und die Rolle von Erythropoietin bei Sportlern

InhaltsverzeichnisEinleitung Was...

Get 22bet Mobile Program For Android Or Ios

A Person could devote the particular details inside...

Established 22bet Login Link In Addition To 100% Bonus

Typically The group at 22Bet Companions completely is...

Casinò E Scommesse Sportive Per Ios E Android

One More advantage regarding the particular software is...