
सिटी हेराल्ड। इटारसी
अभिजीत यादव सर्प मित्र की हालत में सुधार आ रहा है, शहर के नागरिकों की प्रार्थनाओं के साथ ही नर्मदा अपना अस्पताल नर्मदापुरम की दवाएं भी असर कर रही हैं। सुबह 9 बजे नर्मदा अपना अस्पताल के मनोज सारन से हुई बातचीत में उन्होंने सिटी हेराल्ड को बताया कि अभिजीत कल से बेहतर है, स्वास्थ्य अब पहले जैसा नाजुक नहीं है। हर संभव प्रयास अभिजीत के उपचार के लिए किए जा रहे हैं।
जो पाठक यह खबर पहली बार पढ रहे हैं उन्हें बता दें कि अभिजीत को बीते दिन खतरनाक प्रजाति के सर्प कोबरा ने उस वक्त डस लिया था, जब वह उसे सुरक्षित जंगल में छोड रहा था। तब से अभिजीत का उपचार नर्मदा अपना अस्पताल नर्मदापुरम में चल रहा है और वह वेंटीलेटर पर है।
ईश्वर से सभी करें प्रार्थना-
सिटी हेराल्ड परिवार सभी पाठकों से अनुरोध करता है कि वे अभिजीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें कि वह जल्दी ठीक हो जाए। दवा के साथ प्रार्थना का भी महत्व बताया गया है।
आपको अभिजीत के बारे में बता दें कि अभिजीत इटारसी व आसपास कई सैकडा सर्प को पकडकर जंगल में छोड चुका है। वह सर्प से नागरिकों की जान तो बचाता ही है साथ ही सर्प को भी सुरक्षित रखता है और उन्हें इंसानों से दूर जंगल में छोडता है।


