दिलदहलाने वाला हादसा: सागर में दीवार गिरने से 10 बच्‍चों की मौत, 4 घायल, वीडियो आपको बिचलित कर सकते हैं…

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड। न्‍यूज डेस्‍क

मध्‍यप्रदेश के सागर जिले में बडा दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के दीवार गिरने से 10 बच्चों की मौत हो गई जबकि 4 बच्चे घायल हैं। इनमें से ज्यादातर 10 से 14 साल के हैं। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे रहली विधानसभा के शाहपुर में हुआ। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संवेदनाएं जाहिर की है। वहीं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं।    

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह से ही लोग शिवलिंग बनाने पहुंच जाते हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में आए थे।

मंदिर में जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, उसके लगे मकान की दीवार अचानक ढह गई। यह मकान करीब 50 साल पुराना है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कमजोर हो रहा था। मंदिर में जहां हादसा हुआ, वहां की जमीन भी पानी की वजह से धंस गई थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर परिषद कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। ​​​​​​रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे।

हादसे में इनकी गई जान

  • दिव्यांश साहू पुत्र नितेश साहू
  • वंश लोधी पुत्र यशवंत लोधी
  • नीतेश पटेल पुत्र कमलेश पटेल
  • ध्रुव यादव पुत्र जगदीश यादव
  • पर्व विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण विश्वकर्मा
  • दिव्यराज साहू पुत्र गोविंद साहू
  • सुमित प्रजापति पुत्र महेश प्रजापति
  • खुशी पटवा पुत्री अमित पटवा
  • एक अन्य की पहचान नही

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर एक्‍स पर लिखा, 

आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ।।ॐ शांति।।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

20bet Polska 2025 Zaloguj Się W Tym Momencie I Zgarnij 400zł Bonusu

Niemniej Jednak jednak dzięki pozostałym świetnym korzyściom swoim...

Nadprogram Bez Depozytu 2025 Dla Polaków Bezpłatne Kasyno Spośród Bonusem Zbytnio Rejestrację

Wszystkie obecnie dostępne 20Bet kasyno kod bonusowy oraz...

20bet Poland Zaloguj Się Do Odwiedzenia Serwisu Bukmacherskiego 20bet

Oprócz popularnych na całym świecie sportów, takich jakim...

Chicken Road Juego Del Pollo Online Casino Argentina 2025

Score targets in order to win huge, with...