
सिटी हेराल्ड, इटारसी। ग्रीन सिटी अभियान के तहत शनिवार को नगरपालिका परिषद इटारसी द्वारा जमानी रोड किनारे 50 वृक्ष ट्री गार्ड के साथ लगाए। पौधरोपण विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की मौजूदगी में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे व अन्य गणमान्य नागरिकों ने किया। इस अवसर पर सीएमओ ऋतु मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता छोटे भैया चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, स्थानीय पार्षद जिमी कैथवास, पूर्व नपाध्यक्ष अरुण चौधरी, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, पूर्व पार्षद भरत वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू सिंकदर, सभापति राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, पार्षद कुंदन गौर, अमित विश्वास, शुभम गौर, राहुल प्रधान, दिलीप गोस्वामी, सभापति प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि रमेश धूरिया, आशुतोष अग्रवाल, मनीष चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, संतोष दीवान, देवेन्द्र सिंह परिहार, अशोक मालवीय, विनोद लौंगरे, अशोक दुबे, सत्यनारायण चौधरी, भवानी शंकर दुबे, रमेश पाटिल एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।