
सिटी हेराल्ड, इटारसी। हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद का दायित्व इटारसी के जीतेंद्र राजवंशी को मिला है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, संगठन मंत्री यशवंत प्रजापति व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इटारसी के सरला मंगल भवन में हुए भव्य आयोजन में सेकडो की संख्या में हिंदू महाशक्ति संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
हरवंश सिंह ठक्कर जस्सी भगत को कार्यालय प्रमुख का कार्यभार सौंपा गया तथा जिला महिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती पूनम सोनकर को नियुक्त किया गया। नव नियुक्त राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सहित समस्त पदाधिकारियों ने जयस्तंभ चौक पर पहुंच कर भारत माता की जय जय कार कर मिठाई बांटी व हिंदू रक्षा की शपथ ली।
जन्माष्टमी पर्व पर पढें गणमान्य नागरिकों के शुभकामना संदेश…