नगरपालिका अध्‍यक्ष ने किया 7 वार्डों की सफाई व्‍यवस्‍था का औचक निरीक्षण, सिर्फ एक वार्ड में मिले सफाई कर्मचारी

Date:

City Center
  • अनुपस्थित कर्मचारियों और सुपरवाइजरों का वेतन कटेगा 

  • सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने दोपहर में सात वार्डों में सफाई व्‍यवस्‍था का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्‍हें सिर्फ एक वार्ड में ही सफाई कर्मचारी काम करते हुए नजर आए। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे ने जारी किए हैं साथ ही इन वार्डों के सुपरवाइजरों का वेतन भी काटा जाएगा।
    नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने आज वार्ड क्रमांक 18,19,20,21,22, 30 और 32 में सफाई कार्य व्‍यवस्‍था का औचक निरीक्षण किया। इन वार्डों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि सफाई व्‍यवस्‍था ठीक से नहीं हो रही थी।

  • यहां आज जब निरीक्षण किया तो शिकायत सही मिली। दोपहर की पाली में इन वार्डों में सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे थे। नपाध्‍यक्ष श्री चौरे ने बताया कि आज जब उन्‍होंने वार्डों का निरीक्षण किया तो वार्ड 19 में 4 सफाई कर्मचारी काम करते मिले। बाकी वार्ड 20 में 4 कर्मचारी अनुपस्थित, वार्ड 21 में 4 कर्मचारी अनुपस्थित, वार्ड 18 में 2 कर्मचारी अनुपस्थित, वार्ड 22 में सभी कर्मचारी अनुपस्थित, वार्ड 30 में 2 कर्मचारी अनुपस्थित और वार्ड 32 मुख्‍य बाजार क्षेत्र में 8 कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं।
    नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे ने कहा कि सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वे सभी कर्मचारियों का वेतन काटे साथ ही इन वार्डों के सुपरवाइजरों का भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Die Auswirkungen von Semaglutid auf den Blutzuckerspiegel: Ein Experteneinblick

Semaglutid ist ein innovatives Medikament, das zunehmend im Fokus...

Bgame Scommesse: Quote E Live

La sezione successo Bgame dedicata alle slot machine...

Benvenuto Casinò

Il sito vittoria Bgame si presenta mediante una...

Bgame Scommesse: Quote E Live

Certi dei titoli a cui giocare avvengono Ulisse e Stardust Evolution,...