वार्ड क्रमांक 02 में आयोजित हुआ सदस्‍यता अभियान कार्यक्रम, बडी संख्‍या में आए नागरिक

Date:

City Center
  • पुरानी इटारसी भाजपा मंडल के अंतरगत आयोजित हुआ संगठन पर्व कार्यक्रम
  • युवा भाजपा नेता कुनाल पासवान ने आयोजित किया था कार्यक्रम
  • विधायक डॉ सीतासरन शर्मा का कार्यक्रम में हुआ सम्‍मान

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्‍यता अभियान के तहत आज पुरानी इटारसी भाजपा नगर मंडल के वार्ड 02 में सदस्‍यता अभियान चलाया गया। वार्ड में युवा भाजपा नेता कुनाल पासवान द्वारा सदस्‍यता अभियान कार्यक्रम व विधायक डॉ सीतासरन शर्मा का सम्‍मान समारोह यहां आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्‍य रुप से विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्‍यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा मंडल अध्‍यक्ष मयंक मेहतो, पूर्व उपाध्‍यक्ष नपा अरुण चौधरी, पार्षद जिमी कैथवास, भाजपा नगर महामंत्री राहुल चौरे, गोविंद मेहतो, महिला मोर्चा अध्‍यक्ष बबीता चौहान, युवा भाजपा नेता कुनाल पासवान, पूर्व पार्षद अभिषेक कनोजिया, भवानी दुबे, अतुल शुक्‍ला, देवेंद्र परिहार, सौरभ राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्‍यक्ष सौरभ चौधरी, आलोक शुक्ला सहित अन्‍य मौजूद थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्‍वागत भाषण देते हुए कुनाल पासवान ने कहा कि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा का स्‍नेह इस वार्ड पर हमेशा रहा है, हमारे पूर्व पार्षद व नपा उपाध्‍यक्ष अरुण चौधरी यहां मंच पर मौजूद हैं, उन्‍होंने इस वार्ड में अनेक विकास कार्य कराए हैं। पासवान ने कहा कि नपाध्‍यक्ष पंकज चौरे भी लगातार जनता से संवाद करते हैं और वार्ड में आते रहते हैं। इसी तरह का स्‍नेह वार्ड पर हमेशा बना रहे।
इस अवसर पर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने मौजूद जनता से कहा कि अभी चुनाव का समय नहीं है, बावजूद हम आपके बीच हैं और इस उमस भरी गर्मी में आप सभी बडी संख्‍या में आ गए, यह आपका हमारे प्रति विश्‍वास है। हम इस विश्‍वास को कभी नहीं तोडेंगे। डॉ शर्मा ने कहा कि सदस्‍यता अभियान इसलिए चल रहा है ताकि समाज का एक बडा वर्ग भी सीधे तौर पर राष्‍ट्रवादी पार्टी से जुडे। उन्‍होंने कहा कि आपके बीच में कुनाल पासवान काफी सक्रिय हैं, आपके हितों की बात लगातार करते हैं। आप जब भी जैसा भी आदेश हमें देंगे हम उसे पूरा करेंगे।


नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग के लिए योजनाएं लाकर उन्‍हें आगे बढाने का काम कर रही है, लगातार जनता से संपर्क में रहती है। आप सभी अपने अपने घर में सदस्‍यों को भाजपा का सदस्‍य बनाएं।
कार्यक्रम को भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला अध्‍यक्ष जयकिशोर चौधरी ने भी संबोधित किया।
दो युवाओं ने ज्‍वाइन की भाजपा-
कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के समक्ष कुनाल पासवान ने केसला ब्‍लॉक के कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्‍यक्ष रहे विकास खंडेलवाल और अतुल राजपूत को भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर वार्ड के नागरिक प्रमुख रुप से मुकेश सारवान, विशाल पासवान, रविंद्र मेहतो, विक्‍की मेहतो, दुर्गेश पटेल, रानू राजपूत, संजय काकाल, सुनीता यादव सहित बडी संख्‍या में नागरिक मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Zet On Range Casino Overview Additional Bonuses, Marketing Promotions, Online Games

The Particular ZetCasino slot machines choice is ample,...

Zet On Line Casino C$750 + Two Hundred And Fifty Fs + Reward Crab

This expands to end upward being in a...

Höhentraining und die Rolle von Erythropoietin bei Sportlern

InhaltsverzeichnisEinleitung Was...