नया यार्ड में महाआरती व सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा महामंत्री राहुल चौरे

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। पश्चिम मध्य रेल जूनियर इंस्टीट्यूट नय यार्ड द्वारा आयोजित नवदुर्गा उत्सव के 52वे वर्ष में महा अष्‍टमी पर महाआरती व सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी इटारसी मंडल महामंत्री राहुल चौरे व विशिष्‍ठ अतिथियों के तौर पर विधायक प्रतिनिधि अशोक साकल्‍ले, भाजपा नेता जयप्रकाश सचान, भवानी दुबे वरिष्ठ समाजसेवी, नितेश देवड़े, रमेश पाटिल के साथ इंस्टिट्यूट के सचिव एल्विन नाइक, कोषाध्यक्ष अनुभव पाल,समिति सदस्य नरेश पाठक,उमेश निकम,संदीप यादव, सज्जन सिंह यादव, असलम खान,श्रीमती दीपा मेहरा के साथ नवदुर्गा समिति के नितेश देवड़ा द्वारा सफल मंच संचालन किया गया। पूरे कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले प्रदीप मांझी, योगेश फिरके, राम शिरोमणि मिश्रा, ललित रघुवंशी, रजत, अनिल नायक, सागर, दुष्यंत मेहरा, सुरेश पटेल, प्रशांत चौबे, प्रमोद पाटिल, श्रीमती विद्या दास, सोनू वर्मा, सोनू लाला, चंदू, हरीश मिश्रा, दीपक परदेसी आदि सभी लोग उपस्थित थे। महाआरती के पश्चात नन्हे नन्हे बालक बालिकाओं ने गरबा की प्रस्‍तुति दी। जिसमें मोहित निकम, पीयू,शिक्षा चौबे, निकम,प्रिया,मयंक, नित्या,नव्या,तनिष्क, जीविका,देविका, जियांश,आरव माझी,अमय चौबे द्वारा बहुत शानदार गरबा प्रस्तुत किया गया! बालक बालिकाओं के दरबार के बाद बाहर से आए हुए गरबा डांस ग्रुप पूर्वी गरबा डांस ग्रुप, महादुर्गा डांस ग्रुप न्यू यार्ड, ए जे ग्रुप इटारसी,मेघा रोष डांस ग्रुप,ए पी डी एस एच डांस ग्रुप बहुत ही अच्छे-अच्छे मां दुर्गा के गरबा द्वारा मां की आराधना की गई।


पूरे कार्यक्रम के दौरान समस्त यार्ड और आसपास के निवासी यो की भारी संख्या यहां पर उपस्थित थी!
इंस्टिट्यूट समिति द्वारा बुजुर्ग माता बहनों एवं छोटे-छोटे बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान श्री राहुल चौरे द्वारा कहा कि पूरा कार्यक्रम बहुत सुंदर और व्यवस्थित था सभी गरबा प्रस्तुतियां बहुत ही सुंदर तरीके से बच्‍चों द्वारा दी गई। दुर्गा उत्‍सव समिति को बहुत बहुत बधाई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Mentor je bessere Chancen inoffizieller mitarbeiter Arbeitsgang um echtes Penunze

Am Ergebnis gilt: Sicherheit ist und bleibt die Annahme,...

Казино на реальные деньги с быстрыми транзакциями, бонусами и надежной системой защиты

Они посвящены конкретным датам, а также выходу новой продукции...

Halotest 10 Mg: En Guide til Bodybuilding og Performance

Halotest 10 mg er et anerkendt præparat blandt bodybuildere...