किसे लक्‍की ड्रा में मिला 35 एचपी का टेक्‍टर, पढें खबर

Date:

City Center
  • कृषण विपणन योजना के पुरस्कार वितरित, बंपर ड्रॉ इटारसी के किसान को मिला

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। इस वर्ष का कृषि विपणन योजना का प्रथम पुरस्कार श्री बलराम जयंती के उपलक्ष्य में बंपर ड्रॉ के तौर पर कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ। इसमें बंपर ड्रॉ का पुरस्कार एक 35 एचपी का ट्रैक्टर खेड़ा इटारसी के निवासी महेश पिता ठकरी के नाम खुला। कृषक विपणन योजना में कुल 11 पुरस्कार थे। प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय दो पुरस्कार 15-15 हजार, तृतीय तीन पुरस्कार 11-11 हजार, चतुर्थ चार पुरस्कार पांच-पांच हजार रुपए के थे। कृषि उपज मंडी समिति इटारसी द्वारा 01 अगस्त से 31 जनवरी एवं 01 फरवरी 2024 से 31 जुलाई 2024 तक जारी भुगतान पत्रकों (कूपन) का ड्रा श्री बलराम जयंती के उपलक्ष्य में आज खोला गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य माया नारोलिया ने अध्यक्षता की। विधायक नर्मदापुरम् एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथि थे।

विशेष अतिथि टी. प्रतीक राव (आई.ए.एस) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह भारसाधक अधिकारी एवं आमंत्रित सदस्य भूपेन्द्र चाकसे जनपद अध्यक्ष नर्मदापुरम्, पंकज चौरे अध्यक्ष नगर पालिका इटारसी, पीयूष शर्मा पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं अतिथि राहुल सोलंकी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, यशवंत पटेल वरिष्ठ किसान नेता, बहादुर चौधरी भाजपा नेता, विनय यादव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केसला, ओपी विधायक प्रतिनिधि सोहागपुर, योगेन्द्र राजपूत किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, अवधेश तिवारी जीम मठ पीठाधीश वरूण सिंह पटेल, मनोज चौरे, जय किशोर चौधरी जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नर्मदापुरम, राहुल चौरे महामंत्री नगर मंडल इटारसी, मयंक मेहतो मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी, राकेश जाधव सभापति नगर पालिका इटारसी, राकेश गौर किसान मोर्चा अध्यक्ष, जेआर हेडाउ डीडीए नर्मदापुरम्, कृषक ज्योति चौरे, चिमन पटेल, महेद्र पटेल, धनराज चौधरी, राजू बैस, संतोष राजवंशी, सचिन पटेल, निर्मल कुमार पटेल, मनोज बमनोटिया, गोकुल पटेल, शक्ति सिंह चौहान, रामदास चौरे, बलराम तिवारी, राजेन्द्र बडकुर पुरानी इटारसी, राकेश मालवीय ठेकेदार, अनिल निरंजन बाबू, व्यापारी सतीश सावरिया, रमेश चांडक राजेन्द्र अग्रवाल कक्का, अनिल राठी, अजय खन्ना, अक्कु ओसवाल, प्रदीप गुड्डू अग्रवाल, कैलाश शर्मा, मंटू ओसवाल, आशुतोष अग्रवाल, मुक्कदम राकेश यादव, सुनील यादव, अन्य हम्माल तुलावटियों मंडी अधिकारियों / कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। स्वागत भाषण श्री टी. प्रतीक राव (आई.ए.एस) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह भारसाधक अधिकारी ने दिया। कार्यक्रम में पीयूष शर्मा पूर्व मंडी अध्यक्ष, विधायक नर्मदापुरम् एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, राज्य सभा सदस्य (सांसद) श्रीमती माया नारोलिया ने संबोधित किया। संचालन देवेन्द्र पटेल विधायक प्रतिनिधि नर्मदापुरम् एवं कार्यकम का आभार प्रभारी मंडी सचिव केसी बामलिया ने किया ।

इनको मिले पुरस्कार

बंपर ड्रॉ ट्रैक्टर महेश पिता ठकरी खेड़ा इटारसी, प्रथम पुरस्कार 21 हजार राजकुमार साहू पिता राधेश्याम साहू मढ़ावन माखननगर, द्वितीय पुरस्कार 15-15 हजार कमलेश पिता नवलकिशोर आरी माखननगर, उत्तम यादव पिता जागीरदास यादव नयागांव इटारसी, तृतीय पुरस्कार 11-11 हजार रुपए हीरालाल पिता नंदकिशोर ग्राम सैल डोलरिया, वीरेन्द्र दायमा पिता सुन्दरलाल ऊंचा खेड़ा रेहटी, कलीराम पिता मोहनदास बीकोर बाबई, चतुर्थ पुरस्कार 5-5 हजार रुपए शिवनारायण पिता श्रीराम, चांदोन/इटारसी, विजय पिता नर्मदाप्रसाद आंवरी डोलरिया कैलाश पिता हरगोविन्द पवारखेड़ा नर्मदापुरम, और मुकेश पिता बारेलाल ग्राम गजपुर इटारसी को मिला।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Mentor je bessere Chancen inoffizieller mitarbeiter Arbeitsgang um echtes Penunze

Am Ergebnis gilt: Sicherheit ist und bleibt die Annahme,...

Казино на реальные деньги с быстрыми транзакциями, бонусами и надежной системой защиты

Они посвящены конкретным датам, а также выходу новой продукции...

Halotest 10 Mg: En Guide til Bodybuilding og Performance

Halotest 10 mg er et anerkendt præparat blandt bodybuildere...