नर्मदापुरम: श्री सवाकरोड शिवलिंग निर्माण का 157 देशों मे होगा प्रसारण, प्रेसवार्ता में आयोजकों ने दी जानकारी 

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी/नर्मदापुरम

श्री विद्या ललिताम्बा समिति के तत्त्वाधान एवं आचार्य श्रीसोमेश परसाई जी के सान्निध्य में 7 नवंबर से 13 नवंबर आयोजित श्री सवाकरोड शिवलिंग निर्माण एवं भव्य रुद्राभिषेक आयोजन के सम्बंध में आज पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें नगर के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार सम्मिलित हुए ।पत्रकारवार्ता का संचालन श्री शैलेन्द्र कौरव जी ने किया ।सभी पत्रकारों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु सुंदर सुझाव दिए जिनको समिति द्वारा सहर्ष स्वीकार्य किया गया ।

तत्पश्चात आचार्य श्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव के दरबार मे सर्प भी है और मोर भी है जो कि परस्पर विरोधी है दरबार मे बैल भी है और शेर भी है इनका भी अपना विरोध है किंतु भगवान शिव के दरबार मे सभी अपने विचारों और स्वभाव को त्याग कर एक साथ सेवा में है उसी प्रकार समाज मे भिन्न भिन्न विचारों के लोग है किंतु नगर के पत्रकारों ने मिलकर भगवान शिव के इस आयोजन को इतना भव्य बना दिया है कि आपसी मनभेद और मतभेद को भुला कर सभी एक साथ एक मंच पर आ गए है इसका पूरा श्रेय नगर की धार्मिक पत्रकारिता को जाता है ।

सात दिन सात विषयों पर होगी चर्चा

1-गौ संवर्धन
2-जल संरक्षण
3-वृक्षारोपण
4-ध्यान
5-संतान और समाज
6-धन का उपयोग
7-सद्गति

आचार्य श्री ने बताया सात दिन रुद्राभिषेक के साथ इन सात विषयों पर भी सत्संग होगा।

वैदिक व पुराणोक्त प्रयोगों से प्राप्त होगी सफलता

आचार्य श्री ने बताया कि इन सात दिनों में नवग्रहों से संबंधित सामान्य एवं दुर्लभ प्रयोग बताए जाएंगे जिनसे की न केवल नवग्रहों को घर बैठे प्रसन्न किया जा सके बल्कि सामान्य जीवन मे आने वाली छोटी बड़ी समस्या का घर पर ही निदान किया जा सके ।

157 देशों मे होगा प्रसारण

समिति सदस्य आचार्य पंकज पाठक जी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण संस्कार चैनल के माध्यम से 157 देशों में होगा ।अमेरिका,मस्कट आदि में रहने वाले गुरुदेव के शिष्यों tv पर देख कर रुद्री निर्माण एवं अभिषेक करेंगे ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Höhentraining und die Rolle von Erythropoietin bei Sportlern

InhaltsverzeichnisEinleitung Was...

Get 22bet Mobile Program For Android Or Ios

A Person could devote the particular details inside...

Established 22bet Login Link In Addition To 100% Bonus

Typically The group at 22Bet Companions completely is...

Casinò E Scommesse Sportive Per Ios E Android

One More advantage regarding the particular software is...