
सिटी हेराल्ड, इटारसी। चुनाव के पूर्व वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ इटारसी के लोकप्रिय नेता कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ पांडे ने मजदूर संघ से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफ के पीछे क्या वजह है वह सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि उन्होंने संगठन के महामंत्री अशोक शर्मा को बीती रात इस्तीफा सौंपा है। बताया जा रहा है कि मजदूर संघ के स्थानीय पदाधिकारियों से उनका तालतेल नहीं बैठ पा रहा था। इसके अलावा जो बात सामने आई है वह यह कि वे लाल झंडा यूनियन के वरिष्ठ नेताओं से भी संपर्क में हैं।
बहरहाल जो भी वजह रही हो, मजदूर संघ को नुकसान होने की संभावना ठीक चुनाव के पूर्व जरुर है।