भाजपा मंडल अध्‍यक्ष निर्वाचन: इटारसी के दो मंडलों में अध्‍यक्ष पद की दावेदारी में बढ रहे रोजाना नाम…

Date:

City Center
  • इटारसी नगर मंडल में ज्‍यादा नाम, पुरानी इटारसी मंडल में भी नाम कुछ कम नहीं 
  • bjp1

मंगेश यादव, सिटी हेराल्‍ड। इटारसी
भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव चल रहे हैं। पहले चुरण में बूथ कमेटियां बन रही हैं। यह 20 नवम्‍बर तक बनेंगी। इसके बाद मंडल अध्‍यक्ष और जिला अध्‍यक्ष बनेंगे। बूथ कमेटी के निर्वाचन में जिस तरह से कुछ कार्यकर्ता इंट्रेस्‍ट दिखा रहे हैं उसे देखकर समझा जा सकता है कि कौन कौन मंडल अध्‍यक्ष पद के लिए दावेदार हैं। नर्मदापुरम जिले की इटारसी शहर की बात करें तो यहां दो मंडल हैं। एक नगर मंडल इटारसी और दूसरा पुरानी इटारसी नगर मंडल। दोनों ही स्‍थानों पर दावेदारों की फेहरिस्‍त लंबी है। यहां जितने भी दावेदार सामने आए हैं, सभी का राजनैतिक रसूख अच्‍छा है और सभी सक्रिय हैं। हालांकि सबके नाम के पीछे संगठन और सत्‍ता शब्‍द जुडा हुआ है। अब ऐसे में देखना होगा कि कैसे समन्‍वय बनता है। आओ, जाने दोनों मंडलों में कौन कौन हैं दावेदार… !

पुरानी इटारसी में यह है दावेदार-
दावेदारों के नाम से पहले मंडल के भौगोलिक गणित को समझें। यह नया मंडल पिछली बार बना है। नगरपालिका परिषद इटारसी के 12 वार्ड, जिसमें से 1 से लेकर 10 और 33 व 34 इसमें शामिल हैं। इसी तरह सोनासांवरी ग्राम पंचायत, मेहरागांव ग्राम पंचायत में नया यार्ड का हिस्‍सा इसमें शामिल है।
अब दावेदारों की बात करें तो मुख्‍य दावेदार मौजूद मंडल अध्‍यक्ष मयंक मेहतो, भाजयुमो जिला मंत्री अर्पित रावत, पूर्व पार्षद व विधायक प्रतिनिधि अभिषेक कनोजिया, विधायक प्रतिनिधि राजू परिहार, सोहन चौहान, सौरभ राजपूत, उपाध्‍यक्ष भाजपा मंडल विरेंद्र यादव, भाजयुमो उपाध्‍यक्ष शशांक मालवीय हैं।
इटारसी मंडल के दावेदार-
इटारसी मंडल में नगरपालिका परिषद इटारसी के 22 वार्ड आते हैं। इसमें वार्ड 11 से लेकर 32 तक शामिल हैं। यहां भाजपा में गुटबाजी ज्‍यादा है। मौजूद मंडल अध्‍यक्ष जोगिंदर सिंह के अलावा नगर महामंत्री राहुल चौरे, उपाध्‍यक्ष शैलेंद्र दुबे, कमल सोनी, अभिनव शर्मा, प्रदीप रैकवार, राकेश मालवीय, मनोज मालवीय, अभिषेक सोनी, प्रकाश दुबे के अलावा चौंकाने वाला नाम सभापति पार्षद व जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी मंजीत कलोसिया का हो सकता है।

अभी आ रहे और भी नाम:

उक्‍त जो नाम अभी सामने आए हैं वह पब्लिक डोमेन में हैं। हालांकि कुछ नाम और भी हो सकते हैं, जो आगामी समय में सामने आए।

14 नवंबर से बूथ कमेटी के चुनाव
चुनाव से जुड़े प्रभारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनप्रतिनिधियों के घर बैठकर संगठन चुनाव की औपचारिकता नहीं निभाई जाए। इसकी वजह यह मानी जा रही है कि मध्य प्रदेश में सत्ता शीर्ष पर जो पीढ़ी परिवर्तन हुआ है, उससे संगठन प्रभावित नहीं हो। बता दें, भाजपा के संगठन पर्व के तहत 14 नवंबर से बूथ कमेटी के चुनाव शुरू हो रहे हैं, जो 20 नवंबर तक चलेंगे।
बूथ कमेटियों का गठन:
22 नवंबर को दिल्ली में बैठक संगठन चुनाव के पहले चरण में 14 से 20 नवंबर तक संगठन चुनाव का पहला चरण पूरा हो जाएगा। इसमें बूथ कमेटियों का गठन हो जाएगा। मंडल और जिलाध्यक्ष के चुनाव से पहले 22 नवंबर को सभी राज्यों के चुनाव प्रभारियों की दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें अगले चरणों की तिथि तय की जाएगी। पार्टी नेताओं का यह भी आकलन है कि इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

…………..

मंगेश यादव डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में राज्‍य की नई दुनिया से 2006 से अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में सिटी हेराल्‍ड के संपादक हैं।
…………….

विज्ञापन के लिए संपर्क करें… सबसे कम रेट पर हम करेंगे आपके ब्रांड का प्रमोशन
*नर्मदापुरम का सबसे तेजी से बढता डिजिटल मीडिया नेटवर्क सिटी हेराल्‍ड*
सब्सक्राइब करें* वेबसाइट, cityherald.in
फॉलो करें* इंस्‍टाग्राम, itarsi_city_herald …3 हजार फॉलोअर, 10 लाख व्‍यू करंट मंथ
फॉलो करें* फेसबुक, cityherald … 11 हजार फॉलोअर, 1.5 मिलियन व्‍यू लास्‍ट मंथ
सब्सक्राइब करें* यूटयूब चैनल, cityherald

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Energy Casino Szyfr Promocyjny 2024 Najistotniejsze Energy Bonusy

EnergyCasino podaje gry kasynowe na żywo, dzięki czemu...

Energy Casino Kasyno Online Z Bonusami 8000+ Automatów

Niektóre z dostępnych bonusów obejmują skrzynie energii, 100%...

Energycasino Trzydziestu Spinów Z Brakiem Depozytu I Nadprogram Do Dwa,000 Pln!

Reactoonz zaprasza do świata kosmicznych stworków i dynamicznych...

Mentor je bessere Chancen inoffizieller mitarbeiter Arbeitsgang um echtes Penunze

Am Ergebnis gilt: Sicherheit ist und bleibt die Annahme,...