मानव मल से जैविक खाद बनाएगी नगरपालिका परिषद इटारसी

Date:

City Center
  •  घरों के सैप्‍टिक टैंक से निकलने वाले मलवे से भी नगरपालिका बनाएगी खाद, बना रही है बडा प्‍लांट
  • नगरपालिका अध्‍यक्ष ने टेक्‍नीकल टीम के साथ जिलवानी हो रहे कार्यों का किया निरीक्षण, खाद में मिले पॉलीथिन के कण, उन्‍हें निकालने के दिए निर्देश
  • नगरपालिका इटारसी जिलवानी ट्रेचिंग ग्राउंड में मौजूद 35 हजार 500 टन कचरा का वैज्ञानिक तरीके से कर रही है निष्‍पादन

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने आज नगरपालिका की टेक्‍नीकल टीम के साथ जिलवानी स्थिल ट्रेंचिंग ग्रांउड पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद 35 हजार 500 टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्‍पादन के लिए कार्य चल रहा है वहीं घरों के सैप्टिक टैंक से निकलने वाले मल व पानी से खाद बनाने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्‍लांट भी बन रहा है। नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे ने कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया में बन रही खाद को देखा तो उन्‍हें उसमें पॉलीथिन के कण दिखे। जिस पर उन्‍होंने नाराजगी जताई और निर्देश दिए है जितनी भी खाद बनी है, उसमें से पॉलीथिन के कण दोबारा से निकालें इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाए।
निरीक्षण के दौरान टेक्‍नीकल टीम की प्रमुख एई सुश्री मिनाक्षी चौधरी, उपयंत्री मुकेश जैन, आदित्‍य पांडे, सोनिका अग्रवाल, मयंक अरोरा मौजूद थे।

देखें एक नजर में क्‍या क्‍या हो रहा जिलवानी में-
1. नगरपालिका परिषद इटारसी ने ठोस अपष्टि प्रबंधन के तहत इटारसी से निकलकर जिलवानी में जमा होने वाले 35 हजार 500 टन कचरे को खत्‍म करने की योजना के तहत यहां टेंडर जारी किया हुआ है। ग्‍वालियर की एसआर मैक्‍स कंपनी ने यह काम लिया है। कचरे से निकलने वाली पॉलीथिन सीमेंट बनाने वाले कारखाने में ठेकेदार देगा। वहां से पॉलीथिन उपयोग हो जाने वाला प्रमाण पत्र नपा इटारसी में जमा होगा। वहीं कचरे से खाद बनाई जा रही है। खाद जैविक है, इसका उपयोग पार्क, खेती किसानी में हो सकता है।
2. नगरपालिका जिलवानी में ही घरों के सैप्टिक टैंक से निकलने वाले अपष्टि के प्रबंधन के लिए एसटीपी बना रही है। यह काफी बडा होगा। इसमें सैप्टिक टैंक से निकलने वाले मल और गंदे पानी को अलग अलग किया जाएगा। मल से जैविक खाद बनाई जाएगी और पानी को पिफल्‍टर करते हुए इसका उपयोग पेड पौधे में डालने के लिए किया जाएगा। 

इनका कहना है
जिलवानी में आज इंजीनियर विभाग के सभी अधिकारियों के साथ कचरे से खाद बनाने वाले प्‍लांट का निरीक्षण किया। यहां खाद में हमें पॉलीथिन के कण में मिले थे। जिन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसटीपी प्‍लांट का निरीक्षण भी किया।
पंकज चौरे, अध्‍यक्ष, नगरपालिका परिषद इटारसी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Energy Casino Szyfr Promocyjny 2024 Najistotniejsze Energy Bonusy

EnergyCasino podaje gry kasynowe na żywo, dzięki czemu...

Energy Casino Kasyno Online Z Bonusami 8000+ Automatów

Niektóre z dostępnych bonusów obejmują skrzynie energii, 100%...

Energycasino Trzydziestu Spinów Z Brakiem Depozytu I Nadprogram Do Dwa,000 Pln!

Reactoonz zaprasza do świata kosmicznych stworków i dynamicznych...

Mentor je bessere Chancen inoffizieller mitarbeiter Arbeitsgang um echtes Penunze

Am Ergebnis gilt: Sicherheit ist und bleibt die Annahme,...