संविधान गौरव अभियान- प्रिंस कुमार, आदित्‍य गौर और तनमय कीर को मिला पुरस्‍कार

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। संविधान निर्माता, भारत- रत्न श्रद्धेय बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा सरस्वती स्कूल मालवीयगंज इटारसी में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने संविधान गौरव अभियान पर आधारित अच्‍छे निबंध लिखने वाले युवाओं को पुरस्‍कार प्रदान किए गए।


पहला ईनाम प्रिंस कुमार कक्षा दसवी, दूसरा ईनाम आदित्‍य गौर ग्‍यारहवी और तृतीय ईनाम तनमय कीर को प्राप्‍त हुआ।
शाला में आयोजित इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश विधासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकप्रिय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, पार्षद एवं सभापति मंजीत कलोसिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं टोली सदस्य शैलेन्द्र दुबे, युवा मोर्चा जिला मंत्री एवं टोली सदस्य गोपाल शर्मा, शाला प्राचार्य बृजमोहन त्रिपाठी, पूर्व आई टी सेल प्रभारी सौरभ मेहरा, गौरव बड़कुर, करण बरगले, शाला परिवार के सदस्य एवं छात्र- छात्राये उपस्थित रहे। 


विचार गोष्ठी के समापन अवसर पर संविधान पर अच्छे विचार रखने वाले छात्रों को पुरुष्कृत किया गया।
टोली के सदस्य शैलेन्द्र दुबे द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी एवं कार्यक्रम का आभार शाला प्राचार्य बृजमोहन त्रिपाठी ने किया।

विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। यही वह दिन है जब संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। इस संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी के तहत काम करते हैं। और इसी के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जी सके।

मंडल अध्‍यक्ष राहुल चौरे ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू हुआ। संविधान को अपनाए जाने की याद में हर साल देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। हमारा संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्तव्यों व अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है। संविधान दिवस पर सभी देशवासी एक दूसरे को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहे हैं। लेकिन इस बार का संविधान दिवस कुछ खास है। बड़े स्तर पर संविधान दिवस का जश्न मनाया जा रहा है।
संविधान गौरव दिवस के इटारसी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने संविधान की प्रस्‍तावना का वाचन किया और मंजीत कलोसिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...

1win Türkiye Resmi Online Casino Ve Spor Bahisleri Sitesi

This Specific alternative is great regarding individuals that...