छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: सभापति राकेश जाधव मित्रमंडली ने यह किया विधायक सहित 248 लोगों के साथ….

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर आज इटारसी नगर में गोल्डमार्क मल्टीप्लेक्स में शिवाजी महाराज के वीर पुत्र धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदानी जीवन पर आधारित फ़िल्म “छावा” की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई।

पार्षद सभापति राकेश जाधव ने बताया कि मित्रमंडल द्वारा प्रतिवर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष छावा फ़िल्म का पूरा एक शो बुक किया गया था। शो के पूर्व विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 248 संख्या में मित्र, साथी, मातायें बहने एवं शहर के नागरिकों ने फ़िल्म देखी।


विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने मूवी देखने के बाद कहा कि देश की समस्‍त माताओं को अपने पुत्रों को संभाजी महाराज की यह वीर गाथा दिखानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि देशभक्ति, मातृभक्ति, वीरता से ओतप्रोत मूवी सभी को देखनी चाहिए।


सभापति राकेश जाधव ने कहा कि शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की मूवी सभी के साथ स्‍पेशल शो में इसलिए देखी क्‍योंकि यह मूवी हमारे युवाओं को प्रेरणा देती है कि राष्‍ट्रभक्ति के लिए मर जाएं तो परवाह नहीं करना।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Zet On Range Casino Overview Additional Bonuses, Marketing Promotions, Online Games

The Particular ZetCasino slot machines choice is ample,...

Zet On Line Casino C$750 + Two Hundred And Fifty Fs + Reward Crab

This expands to end upward being in a...

Höhentraining und die Rolle von Erythropoietin bei Sportlern

InhaltsverzeichnisEinleitung Was...