सिटी हेराल्‍ड ब्रेकिंग- पत्‍नी से प्रताडित होकर युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने बचा लिया… एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

Date:

City Center
    • युवक का कहना है कि आज पत्‍नी दो हजार रुपये मांग रही थी इसलिए झगडा फोन पर तेज हो गया था, इसलिए लगा ली फांसी
      सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। आज पत्‍नी से प्रताडित होकर इटारसी में भी युवक ने आत्‍महत्‍या करने का प्रयास किया। युवक फांसी के फंदे पर झूल ही रहा था कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचा ली।
      टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया मालवीयगंज निवासी अंकित केवट जो कि इटारसी स्‍टेशन पर वेंडरिंग करता है ने घर पर फांसी लगाने की कोशिश की थी। उसकी मां ने डायल 100 पर फोन किया था, जिसकी सूचना मिलने पर डायल 100 तत्‍काल शिवकुमार प्रधानआरक्षक के साथ मौके पर पहुंची और दरवाजा तोडकर युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसका उपचार कराया। टीआई श्री बुंदेला ने बताया कि थोडी ही देर और होती तो युवक की जान चली जाती। टीआई ने कहा कि दोनों पति पत्‍नी की काउंसलिंग कराई जाएगी।

  • इधर युवक अंकित केवट ने बताया कि एक साल पहले उसकी लव मैरिज समाज की ही लडकी से हुई थी। लेकिन वह एक माह ही साथ रही। अब वह मायके में रहती है। बीती रात पत्‍नी ने दो हजार रुपये मांगे थे जिस पर मैंने कहा कि पैसे नहीं है, जिस पर विवाद बढ गया। आज सुबह जब काम पर से लौटा तो शराब पी ली थी, इसके बाद पत्‍नी से बात की और विवाद तेज हो गया तो गुस्‍से में फांसी लगा रहा था, तब पुलिस ने आकर बचा लिया। अब मैं तलाक चाहता हूं, मां के साथ ही रहूंगा।
  • इनका कहना है

    पत्‍नी से प्रताडित होकर युवक ने फांसी लगा ली थी, युवक की मांग ने डायल 100 पर फोन किया, जिस पर हमारी टीम प्रधानआरक्षक शिवकुमार ने तत्‍काल मौके पर पहुंचक युवक को फांसी के फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। हमारी टीम ने काफी सराहनीय कार्य किया, वह बधाई के पात्र हैं। युवक व उसकी पत्‍नी की काउंसलिंग की जाएगी, ताकि वे ठीक से घर में साथ में रहे।

    गौरव सिंह बुंदेला, टीआई, इटारसी

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dosage du Melanotan 2 : Guide Complet

Le Melanotan 2 est un peptide synthétique qui stimule...

Exploring the Benefits of Aicar 50 Mg in Bodybuilding

Bodybuilding is not just about lifting weights; it’s a...

The Effects of Tren E 200: A Comprehensive Guide

Tren E 200, also known as Trenbolone Enanthate, is...