इटारसी  से बडी खबर: रात 3 बजे, 3 मकानों में आग, दिव्यांग राजेंद्र सिंह जिंदा जले

Date:

City Center

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। इटारसी के नेहरूगंज में रात करीब 3 बजे 3 मकानों में आग लग गई। हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति राजेंद्र सिंह की मौत हो गई।

आग सबसे पहले राजेंद्र सिंह राजपूत के कच्चे मकान में लगी। फिर मिनटों में ही पड़ोस के दो अन्य मकानों में भी फैल गई। इटारसी, होशंगाबाद और ऑर्डनेंस फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।राजेंद्र सिंह राजपूत की बेटी नंदिनी ने बताया- आग सबसे पहले पिताजी के कमरे में लगी। वे सो रहे थे। जब तक हम पहुंचते, आग पूरी तरीके से कमरे में फैल चुकी थी। लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हमने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि आग से एडवोकेट रवि सावदकर और अजय गंगराड़े के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। तीनों घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। राजेंद्र सिंह राजपूत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए इटारसी सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gullybet Apk: Down Load Right Now Regarding Ultimate Betting Encounter

The app furthermore has a fraud reduction method...

Apk Most Recent Variation With Regard To Android Free

With Gullybet, you may bet upon sports, hockey,...

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...