पुरानी इटारसी भाजपा मंडल की बैठक, ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

Date:

City Center

– अभिनंदन मैरिज हॉल में रविवार को आयोजित हुई बैठक
सिटी हेराल्‍ड, इटारसी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसी सिलसिले में रविवार को पुरानी इटारसी भाजपा मंडल द्वारा अभिनंदन मैरिज हॉल में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, जिला मंत्री उमेश पटेल, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्‍यक्ष जयकिशोर चौधरी, मंडल अध्‍यक्ष मयंक मेहतो, महामंत्री अतुल शुक्‍ला, महामंत्री प्रियंका चौहान, उपाध्‍यक्ष विपुल चौधरी, विजय भागले, गोविंद मेहतो, रीना डाईफोडे, गौरव कोरी, प्रशांत मनवारे, मनीष गालर, विवेक मिश्रा, हरिओम राजपूत, विनोद जोशी, रविंद्र भावसार, अशोक मालवीय सहित अन्‍य मौजूद थे।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना ने बताया कि 11 जून से 21 जून तक ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

श्री मैना कहा कि जो काम पिछले 75 वर्षों में नहीं हो पाए, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल में करके दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, गरीब कल्याण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। जिला मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के आयुष्‍मान कार्ड बनवाने हैं इसके अलावा भाजपा सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का काला अध्‍याय जनता को बताना है।

बैठक में मंडल अध्‍यक्ष मयंक मेहतो ने कहा कि देश के दुश्मनों से निपटने और आतंकवाद के खिलाफ घर में घुसकर मारने की नीति केवल प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेतृत्व में ही संभव है। उन्‍होंने कहा कि हमें अभियान के प्रत्‍येक कार्यक्रम को आयोजित करना है और हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें विश्‍व योग दिवस पर सामूहिक योग करना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अतुल शुक्‍ला ने किया और आभार महामंत्री प्रियंका चौहान ने जताया।

एक पेड मां के नाम लगाया-
बैठक में बाद संगठन के सभी पदाधिकारियों ने वार्ड 03 हाउसिंग बोर्ड के पार्क में एक जामुन का पेड लगाया। यह एक पेड मां के नाम अभियान के तहत लगाया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jeetbuzz App: Download For Android Apk And Ios Inside Bangladesh

Whenever analyzing the particular quality associated with a...

Jeetbuzz App Get Cell Phone Software Type Bangladesh

Almost All that will will be remaining regarding...

Just How To Upgrade The Jeetbuzz App To The Latest Edition 微笑城堡窗簾

Creating a brand new Jeetbuzz accounts via typically...

Tren A 100 Bodybuilding: En Guide til Muskelopbygning

Bodybuilding er ikke kun en sportsgren; det er en...