शहर मेंं 21 मेन पाइंट पर हुई सफाई, मानसून पूर्व सफाई होने से बाढ का खतरा टलेगा

Date:

City Center
  •  नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने रखी सफाई व्‍यवस्‍था पर पूरी नजर

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। मानसून के आगमन से पहले नगर पालिका परिषद इटारसी ने शहर के सभी प्रमुख नालों की सघन सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। परिषद का लक्ष्य है कि मानसून की पहली बारिश से पहले सभी नालों की पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित की जा सके, ताकि जलभराव और संबंधित समस्याओं से नागरिकों को निजात मिल सके।


नगर पालिका परिषद के अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने आज इसी क्रम में वार्ड 33 में वार्ड 32 में दोपहर में नालों की सफाई का निरीक्षण किया। उन्‍होंने निर्देश दिए कि यदि जेसीबी चलाने के लिए कुछ अतिक्रमण तोडने पर जाएं तो वह तोडें जाएं। निरीक्षण के दौरान र्वा 33 में पार्षद प्रतिनिधि रमेश धूरिया, वार्ड 32 में पार्षद श्रीमती कीर्ति संजय दुबे मौजूद थीं।


नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकारी दी कि सफाई के दौरान नालों से निकलने वाले कचरे, प्लास्टिक, और गाद को तुरंत हटाया जा रहा है, ताकि नालों में किसी भी प्रकार की रुकावट न रहे। विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जहां पिछले वर्षों में जलभराव की समस्या अधिक रही है।


सफाई अभियान में नगर पालिका के स्वच्छता कर्मचारी और आवश्यक मशीनरी जैसे जेसीबी, डंपर आदि का उपयोग भी किया जा रहा है। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।
स्थानीय नागरिकों ने भी नगर पालिका के इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि समय रहते नालों की सफाई होने से बारिश के दौरान होने वाली असुविधाओं से बचा जा सकेगा। पिछले वर्षों में कई इलाकों में नालों के जाम होने से घरों और दुकानों में पानी घुसने की समस्या आम हो गई थी।
नगर पालिका परिषद इटारसी ने उम्मीद जताई है कि इस सघन सफाई अभियान से शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा और नागरिकों को एक सुखद मानसून का अनुभव मिलेगा। यह अभियान आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

इन स्‍थानों महत्‍वपूर्ण पाइंटों पर हो चुकी सफाई –
– वार्ड 31 में एमजीएम कॉलेज सोनासांवरी नाला।
– वार्ड 06 सनखेडा नाका-दक्षिण बंगलिया नाला।
– वार्ड 07 के नाले की सफाई।
– वार्ड 11 गरीबी लाइन का नाला किया साफ।
– वार्ड 12 में न्‍यास कॉलोनी की झुग्‍गी वाला नाला किया गया साफ।
– वार्ड 33 में व्‍यंक्‍टेश नगर में नाला की हुई सफाई।
– वार्ड 9 में पशुपतिनाथ धाम मंदिर के पीछे नाले की हुई सफाई।
– डॉ श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्‍सालय के पास नाला किया गया साफ।
– वार्ड 32 में पुलिस लाइन के साइड वाला नाला किया गया साफ।
– वार्ड 05 में बजाज शो रुम के सामने नाला किया गया साफ।
– वार्ड 34 में चेतन्‍य नगर में नाला सफाई कार्य हुआ।
– वार्ड 05 में शिवाजी नगर के पास नाला सफाई कार्य हुआ।
– वार्ड 25 नाला मोहल्‍ला में सफाई हुई।
– वार्ड 26 में नालो की सफाई हुई।
– वार्ड 15 में लाल मैदान के पास नालों की सफाई की गई।
– वार्ड 09 आवाम नगर में नाला की सफाई हुई।
– वार्ड 10 में हनुमान धाम मंदिर के पास नाले की सफाई हुई।
– वार्ड 27 में नाले की सफाई की गई।
– वार्ड 17 में नाले की सफाई हुई।
– वार्ड 14 में नाले की सफाई हुई।
– श्री बूढी माता मंदिर के पास नाले की हुई सफाई।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Roulette Low Stakes India for Tablet

Playing online roulette in India has become increasingly popular...

FelixSpin: Quick Spin Thrills für kurze, intensive Casino-Sessions

EinleitungFelixSpin ist ein lebhaftes Online-Casino, das sich an Spieler...

¿Es Betfouru Casino solo suerte? La verdad desmentida

¿Es Betfouru Casino solo suerte? La verdad desmentidaDesmitificando la...