इटारसी में 40 हजार वर्गफीट एरिया में महानगरीय चौपाटी की तरह सर्वसुविधायुक्‍त बनेगी चौपाटी

Date:

City Center

– पीएम स्‍ट्रीट वेंडर योजना के तहत बैल बाजार में 57 लाख रुपये लागत से बन रही चौपाटी
– नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने किया भूमिपूजन

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। अच्‍छे व्‍यंजन खाने की शौकीन नागरिकों के लिए सुरक्षा के साथ ही स्‍वच्‍छ चौपाटी जल्‍दी ही मिलने वाली है। इटारसी शहर के वार्ड 11 में आने वाले बैल बाजार में नगरपालिका परिषद इटारसी महानगरीय चौपाटियों की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्‍त चौपाटी बना रही है। आज नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने परिषद के साथियों के साथ इसका भूमिपूजन किया। चौपाटी 40 हजार वर्गफीट एरिया में बनेगी, जिसे बनाने में 57 लाख रुपये का खर्च आएगा।


आज हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा, वरिष्‍ठ भाजपा नेता विश्‍वनाथ सिंघल, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष डॉ नीरज जैन, महिला मोर्चा अध्‍यक्ष बबीता चौहान, स्‍थानीय पार्षद अमित विश्‍वास, जिमी कैथवास, कुंदन गौर, शुभम गौर, राहुल प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष अग्रवाल, राजकुमार बाबरिया, भाजपा नेता अशोक लाटा, अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा अध्‍यक्ष नफीश अहमद सिद्धीकी, कैलाश रैकवार, राधा मैना सहित अन्‍य मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने कहा विधायक डॉ सीतासरन शर्मा और कलेक्‍टर के प्रयासों से यह जमीन नगरपालिका को मिल पाई है, जमीन की रजिस्‍ट्री और नामांतरण भी हो गया है। उन्‍होंने कहा कि इंदौर की छप्‍पन मार्केट और भोपाल में 06 नम्‍बर मार्केट की चौपाटी की तरह यहां चौपाटी बना रहे हैं। चौपाटी कवर्ड होगी, जिसकी दीवार 10 फीट ऊंचाई की होगी, मुख्‍य गेट पुलिस लाइन के सामने होगा। पार्किंग की सुंदर व्‍यवस्‍था यहां होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा नीरज जैन ने कहा कि विधायक डॉ शर्मा के नेतृत्‍व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, शहर में एक अच्‍छी चौपाटी बनने से यहां नागरिकों को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही अच्‍छा नाश्‍ता करने वालों के लिए सुविधा मिलेगी।
सीएमओ रितु मेहरा ने कहा कि चौपाटी बनने से बाजार में ट्रेपिफक की व्‍यवस्‍था अच्‍छी होगी, अभी यहां वहां ठेले खडे होने से परेशानी होती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Understanding Test P 100: Benefits, Uses, and Availability

Test P 100, also known as Test Propionate 100,...

Vivabet Gratis! Rotiri Si Peculiare Garantate

Infine accetta i termini e le condizioni del...

Vivabet Casino Recensione Onesta Successo Casino Guru

– Il Real Bonus può esserci mirato in...

Migliori Siti Scommesse Italiani 2024

Ciò va fatto utilizzando il soldi depositato ed...