हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी की बैठक आयोजित हुई

Date:

City Center

– मेहरागांव के पटेल भवन में संपन्न हुई बैठक
सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी बैठक का आयोजन मेहरागांव के पटेल भवन में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गए।


मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने कार्यक्रम का संचालन किया और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने बैठक में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर,13 से 15 अगस्त में समस्त कार्यकर्ता एवं देशवासियों को मिलाकर प्रत्येक घर हर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे, प्रत्येक बूथ पर 50 से अधिक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य लेकर चलें।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने भी बताया कि 12 अगस्त से 14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना एवं स्वच्छता अभियान चलाना साथ ही आजीवन सहयोग निधि अभियान तेजी से चलाया जाए। कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बविता चौहान ने किया।

जिसमें मुख्य रूप से मेहरागांव पंचायत के सरपंच जितेन्द्र पटेल, वरिष्‍ठ भाजपा नेता जयप्रकाश सचान, विनय तिवारी, अशोक साकल्ले, भरत वर्मा, मनीष ठाकुर, सुनील पांडे, भवानी शंकर दुबे, रमेश पाटिल, नगर मंडल महामंत्री राहुल चौरे, मंडल उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला, विजय भंगाले, मंडल मंत्री प्रशांत मनवारे, सौरभ राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ चौधरी, विनोद साठे, संतोष मालवीय, दिनेश पोनिकर, सतीश पटेल, बलराम सोनी, अनिल तिवारी, जयदीप प्रजापति, राकेश वर्मा, कार्तिक चौहान, दिनेश कैथवास, रजत साहू, प्रदीप कुमार,रविंद्र भावसार के साथ ही समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठों के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Die Auswirkungen von Semaglutid auf den Blutzuckerspiegel: Ein Experteneinblick

Semaglutid ist ein innovatives Medikament, das zunehmend im Fokus...

Bgame Scommesse: Quote E Live

La sezione successo Bgame dedicata alle slot machine...

Benvenuto Casinò

Il sito vittoria Bgame si presenta mediante una...

Bgame Scommesse: Quote E Live

Certi dei titoli a cui giocare avvengono Ulisse e Stardust Evolution,...