अग्रवाल समाज देश, देह और देव की चिंता करने वाला समाज, देश का ऐसा कोई तीर्थ नहीं जहां अग्रवाल समाज के लोग सेवा नहीं दे रहे- रजनीश अग्रवाल

Date:

City Center
  • पुरुस्कार वितरण के साथ 11 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का हुआ समापन

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। 

अग्रवाल समाज देश देह और देव की चिंता करने वाला समाज है।अग्रवाल समाज देश में सबसे ज्यादा टैक्स देकर देश की सेवा करने वाला समाज है। हम सनातन धर्म की लगातार सेवा करते हैं अग्रवाल समाज के परिवार भारत के हर तीर्थ देव स्थान पर तरह-तरह की सेवा करने में जुटे हुए हैं भारत के हर बड़े मंदिर के निर्माण में अग्रवाल समाज के लोगों का योगदान है हम खुद भी खाते कमाते हैं और 10 और लोगों को भी रोजगार देते हैं हम याचक नहीं सेवा करने वाला समाज है जब देश को जरूरत पड़ती है तो हम अपनी तिजोरी खोल देते हैं हम संख्या में कम हो सकते हैं लेकिन वैभव में कम नहीं हो सकते अग्रवाल समाज का स्थान देश में अग्रणी है। 


हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जाती है। इन्हें भगवान श्रीराम का वंशज माना जाता है। साथ ही महाराज अग्रसेन अग्रवाल यानी वैश्य समाज के जनक भी कहलाते हैं। युगपुरुष महाराजा अग्रसेन द्वारा बताए सन्मार्ग के सिद्धांत व आदर्श विचार सर्वसमाज के लिए अनुकरणीय हैं।
उक्त वक्तव्य अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भोपाल से आये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहे। श्री अग्रवाल अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य जयंती समारोह में 11 दिन हुए कार्यक्रमों में विजय हुए बच्चों और महिलाओं को पुरस्कृत किया। शुरुआत अग्रसेन भगवान की आरती से हुई, सभी सामाजिक सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।
तरुण अग्रवाल मंडल के सचिव गुलाब चंद अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष समाज की बैठक में मार्च 2025 में अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर सभी के सहमति बनी और मुख्य समारोह में सम्मेलन की घोषणा हुई।
साथ ही साथ ही समाज की मुख्य बैठक में अग्रवाल समाज के भवन को पुनर्निर्माण किए जाने को लेकर समिति का गठन किया गया जिसमें प्रभारी सत्यम अग्रवाल को बनाया गया जल्द ही समिति द्वारा भवन निर्माण के लिए एक अच्छा प्लान बनाकर समाज के सामने लाया जाएगा और भवन को आज के जमाने के हिसाब से अत्यधिक तौर पर नई डिजाइन से बनने पर सहमति बनी
मुख्य समारोह में 22 वर्षो से अग्रसेन फ्री डिस्पेंसरी के माध्यम से लाखों मरीजों को अपनी मुफ्त सेवाएं दे रहे अग्रवाल समाज के वरिष्ठ डॉ पीडी अग्रवाल का भी सम्मान किया साथ ही तरुण अग्रवाल मंडल में बेस्ट कार्यकर्ता राजेश आरबी अग्रवाल , युवक दल बेस्ट कार्यकर्ता पारस अग्रवाल, बहुरानी मंडल बेस्ट कार्यकर्ता प्रिया बृजेश अग्रवाल महिला मंडल बेस्ट कार्यकर्ता ज्योति गोविंद अग्रवाल को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में 400 पुरस्कारों का वितरण
मंच पर विशिष्ट अतिथि मंडीदीप से पधारे उद्योगपति अशोक गोयल ,तरुण अग्रवाल मंडल के अध्यक्ष सुरेश राम अवतार गोयल सचिव गुलाबचंद अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेंद्र भंवरलाल अग्रवाल सहसचिव राजेश रवि अग्रवाल प्रशांत बजरंग लाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष अर्पित रामकिशोर अग्रवाल भवन प्रभारी सत्यम अशोक अग्रवाल विश्वनाथ सिंगल प्रमोद गोविंद अग्रवाल पंकज रमेश अग्रवाल दीपक जीडी अग्रवाल संजय हरगोविंद अग्रवाल संदेश कैलाश अग्रवाल बहुरानी मंडल अध्यक्ष नैंसी अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना संतोष अग्रवाल, युवक दल अध्यक्ष अमन अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति संयोजक उमेश अग्रवाल सहित समाज के सभी वरिष्ठ उपस्थित थे। संचालन हिमांशु दिनेश अग्रवाल ने किया। मुख्य जयंती समारोह में शोभायात्रा समिति संयोजक हरीश अग्रवाल , परितोषिक वितरण समिति संयोजक मनीष अग्रवाल , भंडारा समिति संयोजक हितेश अग्रवाल, राजेश आरबी अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, चंद्रकांत अग्रवाल , राजेंद्र अग्रवाल भौंरा वाले, अनिल मित्तल, प्रशांत अग्रवाल , जगदीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रवि अग्रवाल सहित सभी समाज जन उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Анализ игрового онлайн-казино: техничные характеристики и юзерский впечатления

Анализ игрового онлайн-казино: техничные характеристики и юзерский впечатления В сфере...

Конфиденциальные онлайн гэмблинг-платформы: Игра без верификации и бумаг

Конфиденциальные онлайн гэмблинг-платформы: Игра без верификации и бумаг Непрозрачные интернет...

Официальный сайт веб игрового клуба: как стартовать игровой процесс

Официальный сайт веб игрового клуба: как стартовать игровой процесс С...

Обзор виртуального казино: создание аккаунта и слоты

Обзор виртуального казино: создание аккаунта и слоты Чтобы начала игрового...