रात 9.30 बजे ईवी ऑटो में बैठक ट्रेन के पायलटों से मिलने स्‍टेशन पहुंचे सांसद, अलारसा सदस्‍यों की भूख हडताल खत्‍म कराई

Date:

City Center
  • सांसद ने भूख हडताल पर बैठे ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को रेल मंत्री से मिलवाने का दिया आश्‍वासन, कहा जायज मांग पूरी कराएंगे 

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। होशंगाबाद-नरसिंहपुर क्षेत्र से सांसद दर्शन सिंह चौधरी रात 9.30 बजे इटारसी रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म क्रमांक 01 पर नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। स्‍टेशन पर वे प्‍लेटफार्म क्रमांक 01 पर लॉवी के सामने भूख हडताल पर बैठे लोको पायलट व रनिंग स्‍टॉफ से मिलने पहुंचे थे।

यहां ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आव्‍हान पर स्‍टॉफ भूख हडताल पर बैठा था। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने यहां उनकी भूख हडताल खत्‍म कराई। उन्‍होंने भूख हडताल पर बैठे एसोसिएशन के सदस्‍यों से कहा कि उनकी जो भी जायज मांगें होंगी वह रेल मंत्री से हल कराएंगे। इसके अलावा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल वे रेल मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव से भी मिलवाएंगे। सांसद श्री चौधरी के आश्‍वासन के बाद यहां भूख हडताल खत्‍म हुई।


आपको बतां दें कि रेल लोको पायलटों की हडताल खत्‍म कराने के लिए सांसद स्‍टेशन पर ईवी ऑटो में बैठकर पहुंचे थे।

उल्‍लेखनीय है कि ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार भारत के संपूर्ण लोको रनिंग स्टाफ देश भर की सभी 367 लावियों पर 36 घंटे के हंगर फास्ट पर भूखे रहकर स्वयं को कष्ट देकर रेलगाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत इटारसी में भी भूख हडताल चल रही थी। एसोसिएशन के नितिन श्रीवास ने बताया कि


जब सरकार छठवें पे कमीशन से निर्मित की गई एनामली को दूर नहीं कर रही और माइलेज का रेट 1 जनवरी 2024 से ट्रैवलिंग एलाउंस के सापेक्ष 25% बढ़ाकर नहीं दे रही है तब कोई भी कर्मचारी नियोक्ता से ना तो लड़ सकता है ना ही पकड़ धाकड़ करके अपने परिश्रम के पैसे का मूल्य प्राप्त कर सकता है।
ऐसी स्थिति में जब कर्मचारियों के सामने कोई विकल्प न हो तो वह स्वयं को कष्ट देकर भूखा रहकर गाड़ियों का संचालन करने के लिए सरकार द्वारा बाध्य किया गया है।

अलारसा (AILRSA )की निम्न माँग :-

1. माइलेज का रेट RAC 1980-81 के अनुसार दिया जाये।

2. माइलेज रेट के परिवर्तित होने पर नियमानुसार माइलेज पर आयकर में छुट की सीमा बढ़ाई जाये।

3. 01 जनवरी 2024 से TA के बढ़े रेट के अनुसार माइलेज रेट निर्धारित किया जाये।
4. LPG/LPP/LPM/LPM (HS) के ग्रेड को उसके कार्य में अन्तर के अनुसार 6TH वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित किया जाये।
5. 7TH वेतन आयोग ने ITI को डिप्लोमा के समकक्ष कहा है इसलिए ALP के ग्रेड पे नियमानुसार सुधार किया जाये।

6. साप्ताहिक विश्राम 30 घण्टे को समान्य कार्यकारी विश्राम 16 घण्टे के अतिरिक्त दिया जाना चाहिये।

7. हमारे कार्य में किसी भी प्रकार का मध्यावधि विश्राम नहीं है इसलिये ILO तथा श्रम कानून 1948 के अनुसार कार्य की अधिकतम सीमा 06 घंटे निर्धारित करें I

8. 8 घण्टे से अधिक ड्यूटी होने पर रनिंग रूम में ड्यूटी के बराबर और मुख्यालय में ड्यूटी के दो गुने के बराबर न्यूनतम विश्राम निर्धारित होना चाहिए l

9; लोको में FSD, TOOL BOX, LONG FOCUS HEAD LIGHT, बड़े DIGITS के LP&ALP के सामने स्पीड रिपीटर, लुकबेक मिरर, सिग्नल एक्सचेंज लैम्प, सीढ़ी और हथरोल नीचे की ओर बढ़ाएं, इलेक्ट्रॉनिक TSD, थर्ड पार्टी सीट, सभी लोको और रोलिंग स्टाक के भागों के (डिजाइन,कार्य,स्थान और ट्रबल शूटिंग) को एक समान करें, लोको कैब के डेस्क पर रीडिंग लैम्प लगाएँ, लुकआउट ग्लास पर ADJUSTABLE पर्दे को लोको में लगायें I

10. मुख्यालय पार कराना बंद करें I

11. रनिंग रूम में प्रत्येक क्रू के लिए अलग अलग रूम विश्राम के लिए देंl

12. मंडल के सभी क्रू को किसी भी एक रनिंग रूम में विश्राम के बाद मुख्यालय की ओर गाड़ी लगाई जाये।

13. मंडलों की सभी लाबी में WALKY-TALKY और FSD को लाबी से ON DUTY के समय देने तथा ऑफ ड्यूटी के समय लाबी में जमा कराएँ I

14. सभी लोको रनिंग कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस तथा OPS दिया जाये।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...

Gioco Casinò D’Azzardo Con Lo Scopo Di Denaro + Demo Ufficiale

Più elevato sarà il grado vittoria difficoltà prescelto...

Demo E Bonus Esclusivo

Il suo sistema Provably Fair garantisce trasparenza, consentendo...

Linebet Télécharger L’Program Cell Phone Au Maroc

To set up typically the app, you’ll should...