
सिटी हेराल्ड, इटारसी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सीपीई इटारसी की 5 छात्राओं ने केंद्रीय विदयालय संगठन नई दिल्ली द्वारा आयोजित 53 वी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता U 17 में कांस्य पदक जीता।
विद्यालय के खेल प्रभारी अभिषेक संतोरे ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की 5 छात्राएँ – वैष्णवी चौरे, नैना, यशवनी सराठे, महक केवट एवं अवनी आर्या ने दिनाँक 3 से 7 सितंबर 2024 तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में भोपाल संभाग से खेलते हुए चेन्नई को 4-1, लखनऊ को 5-0, क्वार्टर फाइनल में पटना को 3-0, एवं बैंगलोर को 4-0 से हराकर कास्य पदक प्राप्त कियाl विद्यालय के छात्र कृष्ण कुमार सोनी ने हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता टेबल टेनिस U17 में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व किया l
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार राय, अनुरक्षक शिक्षिका माधुरी बोरकर, विद्यालय के हॉकी कोच शेख़ नियाज़ एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दीl