भाजपा सदस्‍यता अभियान: इंदौर 1 ने टारगेट से ज्‍यादा सदस्‍य बनाए तो नर्मदापुरम विधानसभा टॉप 10 श्रेष्‍ठ विधानसभाओं में शामिल, सातवें पायदान पर

Date:

City Center

 

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। 02 सितम्‍बर से प्रारंभ हुए  भारतीय जनता पार्टी के सदस्‍यता अभियान की विधानसभावार रेटिंग आ गई है। 230 विधानसभा वाले प्रदेश में भाजपा ने टॉप 10 विधानसभा का सदस्‍यता अभियान के टारगेट की रेटिंग जारी की है। 20 सितम्‍बर सुबह 10 बजे तक के आरी आंकडों के मुताबिक प्रदेश में इंदौर 1 विधानसभा टॉप पर है, यहां पर लक्ष्‍य से 2 प्रतिशत ज्‍यादा सदस्‍य बन चुके हैं। वहां 102 प्रतिशत सदस्‍यता हो चुकी है। इसी तरह नर्मदापुरम विधानसभा भी टॉप टेन में शामिल है, नर्मदापुरम विधानसभा का नम्‍बर सातवा है। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की परम्‍परागत विधानसभा में टारगेट के  65 प्रतिशत सदस्‍य बन चुके हैं।

एक्‍स पर जारी जानकारी में भाजपा के अधिकृत हेंडल ने यह लिखा है…

भाजपा सदस्यता अभियान- 2024 के तहत सदस्य बनाने की दृष्टि से मध्य प्रदेश की 10 श्रेष्ठ विधानसभाएं।  88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करें, भाजपा का सदस्य बनें।

#BJPSadasyta2024

 

21 सितम्‍बर को  वार्ड 02 में सदस्‍यता अभियान चलाएंगे विधायक 

भाजपा नेता कुनाल पासवान ने बताया कि 21  सितम्‍बर  शनिवार को विधायक  डॉ सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे वार्ड क्रमांक 2 दीवान कॉलोनी में उनके निवास के पास  सदस्यता अभियान चलाएंगे। यहां विधायक डॉ शर्मा का सम्‍मान भी होगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Évaluation du Depot de Testostérone : Tout ce que vous devez savoir

La testostérone est une hormone clé dans le corps...

Drostanolone Pillole: Il Segreto dei Culturisti di Successo

Il Drostanolone, noto anche come Masteron, è uno steroide...

Andarine S4: En Guide til Bodybuilding

Andarine S4 er et populært supplement blandt bodybuildere, der...

20bet Nasze Państwo ᐉ Kasyno Online I Zakłady Sportowe 2025

Użytkownicy mogą uzyskać dostęp do odwiedzenia dowolnej części...