
सिटी हेराल्ड, इटारसी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नर्मदापुरम द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती वाल्मीकि बस्ती में मनाई गई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री सभापति एवं वाल्मीकि जयंती जिला प्रभारी मंजीत कलोसिया ने बताया भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर, पूजन अर्चन कर जयंती का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी अभीषेक तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष पार्षद जिमी कैथवास, अनुसूचित जाति मोर्चा इटारसी मंडल अध्यक्ष आनंद ऊंटवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शेंकी चुटिले, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री विनोद लोंगरे, वाल्मीकि समाज उप पटेल रमेश मोहरिया, उप जमादार पुनीत गौहर, सुरेश धूरिया, पार्षद प्रतिनिधि हन्नु बंजारा, करण वरगले एवं अन्य कार्यकर्ता वाल्मीकि समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।