ब्रेकिंग न्‍यूज: सुबह 4 बजे इटारसी में 5 लाख की सिगरेट की चोरी!

Date:

City Center
  • विमल स्‍वीट के साइड में मौजूद सरदार ट्रेडर्स पर हुई चोरी मुख्‍य बाजार में है सरदार ट्रेडर्स
    पुलिस ने किया दुकान का मुआयना 
  • देखें चोरी का वीडियो– 

सिटी हेराल्‍ड। इटारसी
चोर अब शोर मचा रहे हैं। इटारसी के मुख्‍य बाजार क्षेत्र में बडी चोरी हुई है। दो चोरों ने 5 लाख रुपये की चोरी की है। विमल स्‍वीट के साइड में मौजूद सरदार ट्रेडर्स पर चोरी हुई है। सरदार ट्रेडर्स के संचालक ने बताया कि सुबह 9 बजकर 25 मिनिट पर जब वह दुकान पहुंचे तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। जब अंदर सामान की तलाशी ली तो पता चला कि बडी सिगरेट के 3 कार्टून गायब थे और लगभग 5 हजार रुपये की चिल्‍लर व 3 हजार के नोट नहीं थे। संचालक ने बताया कि सामने लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें दो चोर नजर आ रहे हैं जो कि सुबह 4 बजकर 5 मिनिट पर दुकान में अंदर घुसे और 4 बजकर 26 मिनिट पर बाहर निकल गए। उनके हाथ में सिगरेट के कार्टून थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gullybet Apk: Down Load Right Now Regarding Ultimate Betting Encounter

The app furthermore has a fraud reduction method...

Apk Most Recent Variation With Regard To Android Free

With Gullybet, you may bet upon sports, hockey,...

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...