मुख्‍यमंत्री जी सागर में मांझी समाज की बिटिया से दुष्‍कर्म और हत्‍या हो गई, आपका बुल्‍डोजर कहां हैं…

Date:

City Center

Chief Minister, a girl from the Majhi community was raped and murdered in Sagar, where is your bulldozer?

– दुष्‍कर्म पीडिता के समाज ने मुख्‍यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांग की आरोपियों के मकान पर चलाएं बुल्‍डोजर

 

सिटी हेराल्‍ड, इटारसी। मध्‍यप्रदेश मांझी समाज महासंघ इटारसी ने समाज की बेटी के साथ दुष्‍कर्म व हत्‍या के आरोपियों पर सख्‍त कार्रवाई के लिए मुख्‍यमंत्री के नाम तहसीलदार सुनीता साहनी को ज्ञापन सौंपा। समाज के अध्‍यक्ष प्रकाश केवट ने बताया कि 20 अप्रैल-2024 को सागर जिले के ग्राम बिलहरा थाना सुरखी निवासी नाबालिग को आरोपियों ने बहला – फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया व नदी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई । श्री केवट ने कहा कि सागर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

समाज के लोगों ने मुख्‍यमंत्री से मांग की है कि  महोदय जैसा के प्रदेश के अनेक मामलों में देखा गया है कि बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटना करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए उनके घरों पर बुल्डोजर चलाकर तोड़े जा रहे हैं किन्तु सागर जिले की बिलहरा गांव की इस बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म व जघन्य हत्या की घटना के बाद ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की गई है और ना ही पीड़िता के परिवारजनों को इस मामले में कोई राहत प्रदान की गई है।

अतः इस ज्ञापन के माध्यम से म.प्र. माझी समाज महासंघ इटारसी आपसे निवेदन करता है कि घटना के आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए उनके घरों पर बुल्डोजर चलाया जाये । जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना किसी अन्य बेटी व उसके परिवार को सहनी न पड़े । ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष प्रकाश केवट (पहलवान), भीमसेन मालवीया, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र मालवीया, बदामीलाल कहार, मुकेश केवट, दुर्गाप्रसाद रैकवार, अशोक मांझी, रामसिंह सुनानिया, प्रदीप रैकवार सहित अन्‍य मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Сайт Stake Casino — лучшие игры, бонусы и удобные способы пополнения баланса

Достаточно открыть любой понравившейся аппарат и запустить его кнопкой...

Jeetbuzz Application Download Cellular Program Type Bangladesh

Signing Up a great bank account about Jeetbuzz...

Sign Inside In Purchase To Jeetbuzz365 In Order To Begin On-line Cricket Reside Wagering

Within circumstance of success, the earned cash will...