सिटी हेराल्‍ड एक्‍सक्‍लूसिव- पिता के बयान पर छोटे भाई की हत्‍या का आरोपी बडा भाई पकडाया

Date:

City Center
  • – पत्‍नी से छोटे भाई के अवैध संबंध होने के कारण की थी दोस्‍त के साथ मिलकर हत्‍या
  • – हत्‍या करने के बाद मामला आत्‍महत्‍या का दर्शाने रेल पटरी पर रख दिया था शव
  • – शव के ऊपर से ट्रेन गुजरने से सिर धड से अलग हो गया था
  • – हत्‍या का मामला 23 अक्‍टूबर 2024 में केसला थाने का है
    सिटी हेराल्‍ड, इटारसी।
    23 अक्‍टूबर को नागपुर इटारसी रेल लाइन पर कास्‍दा गांव के पुराने रेलवे गेट के पास पटरी पर एक लाश मिली थी, सिर धड से अलग हो चुका था। रेल का पहिया ऊपर से गुजरने से मौत हुई थी। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्‍महत्‍या का पुलिस को लगा था लेकिन जब जांच की तो मामला हत्‍या का निकला। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्‍या का आरोपी अपने ही पिता के बयान पर संदेह में आया और पुलिस ने जब मामले में सघन जांच की तो पूरा मामला परत दर परत खुल गया। 

  • एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, केसला थाना प्रभारी श्रीनाथ झरबडे के मुताबिक
    ज्ञात हुआ कि मृतक गोविन्द का भाई राकेश बारस्कर उसकी पत्नी के साथ मृतक गोविन्द का अवैध संबंध होने का शक करता था। जिस कारण राकेश की पत्‍नी ने उससे झगडा कर मायके चली गयी थी। राकेश अपने भाई गोविन्द से इसी बात को लेकर रंजिश रखता था। राकेश ने भाई गोविन्द को उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की रंजिश के कारण दिनांक 23/10/2024 हत्‍या कर दी। पुलिस ने बताया कि 23 अकटूबर को जब गोविन्द घर आया तो अपने मित्र पिन्टू उर्फ संदीप बारस्कर के साथ योजना बनाकर गोि‍वन्द को मोटर सायकल में बैठाकर रेल्वे पटरी के पास लेकर गया और शराब पिलायी तथा जब गोविन्द अधिक शराब के नशे में हो गया तो पुराना रेल्वे गेट कास्दा में रेल पटरी पर ले जाकर संदीप उर्फ पिन्टू ने हाथ पकडा और राकेश ने बके से मारा जब गोविन्द गिर गया तो उसको हथौडी से पैरों पर मारा जब गोविन्द मर गया तो हत्या की घटना को आत्महत्या में बदलने की गरज से राकेश एवं पिन्टू उर्फ संदीप ने गोविन्द के शव को रेल्वे पटरी पर रख दिया। जिस कारण उसका सिर, धड से अलग हो गया। मर्ग जांच पर संदीप उर्फ पिन्टू वारस्कर पिता कमलसिंह बारस्कर निवासी कास्दा एवं राकेश उर्फ जुग्गा पिता रामेश्वर बारस्कर उम्र 29 साल निवासी कास्दा के द्वारा अपराध धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. का घटित करना पाये जाने से थाना केसला में अपराध क्रमांक 178/2024 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों 1. संदीप उर्फ पिन्टू बारस्कर पिता कमलसिंह बारस्कर निवासी कास्दा 2. राकेश उर्फ जुग्गा पिता रामेश्वर बारस्कर उम्र 29 साल निवासी कास्दा को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त बका, हथौडी एवं घटना वक्त पहने कपडे, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किये गये है। जिनको न्यायालय में पेश किया जाता है।
    जांच में इस टीम की रही विशेष भूमिका-
    एसडीओपी, टीआई के अलावा केसला थाना के सउनि अनिल शर्मा, कार्य, सउनि सुरेन्द्र सराठे, कार्य. प्र.आर. 272 युयुत्स यादव, कार्य. प्र.आर. 500 विनोद राजपूत, कार्य. प्र.आर. 173 कपिल कौशल, आर. 640 महेश साहू, आर. 491 जितेन्द्र करछले, आर. 891 संजय नरें, आर. 393 अमित धुर्वे, आर. 848 सुरेश धुर्वे, आर. 855 बबलू वटके, आर. 389 प्रेम बडोदे, आर. 213 मनोज डोंगरे, चालक आर. 866 टिल्लू उईके, सैनिक 147 चन्द्रकांत चिमानिया, सैनिक 116 मुकेश यादव क महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chicken Road Crash Arcadia Italiana

Chicken Road game recensioni successione parlano persino di...

Gioco Casinò D’Azzardo Con Lo Scopo Di Denaro + Demo Ufficiale

Più elevato sarà il grado vittoria difficoltà prescelto...

Demo E Bonus Esclusivo

Il suo sistema Provably Fair garantisce trasparenza, consentendo...

Linebet Télécharger L’Program Cell Phone Au Maroc

To set up typically the app, you’ll should...